Meri Fasal Mera Byora Yojana : हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा

Meri Fasal Mera Byora Yojana Haryana सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की फसल, जमीन और व्यक्तिगत जानकारी को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज कराना है ताकि सरकार समय-समय पर किसानों को योजनाओं का लाभ आसानी से दे सके।

इस योजना के माध्यम से किसान अपनी फसल का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन दर्ज करते हैं, जिससे बीमा, सब्सिडी, मुआवजा आदि योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहती है।

Overview: मेरी फसल मेरा ब्यौरा

विशेषताविवरण
योजना का नामMeri Fasal Mera Byora
शुरू करने वाली सरकारहरियाणा राज्य सरकार
लाभार्थीहरियाणा राज्य के किसान
उद्देश्यकिसानों का डाटा एकत्रित करना
लाभमुआवजा, बीमा, अनाज बिक्री, सब्सिडी आदि
आधिकारिक पोर्टलOnline Apply fasal.haryana.gov.in

Meri Fasal Mera Byora का उदेश्य

हरियाणा सरकार द्वारा “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। इस योजना से किसानों की सभी जानकारी सरकार के पास उपलब्ध रहती है जिससे आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल सहायता दी जा सके।

  1. किसानों का एकीकृत डाटाबेस तैयार करना
  2. फसल बीमा योजनाओं का लाभ देना जैसे Pradhanmantri Fasal Bima Yojana में आवेदन आसान बनाना
  3. प्राकृतिक आपदा में मुआवजा प्रदान करना
  4. फसल खरीद में पारदर्शिता लाना
  5. किसान की भूमि और फसल का रिकॉर्ड रखना
  6. अनाज मंडियों में पंजीकरण के लिए अनिवार्य करना
  7. अन्य सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ देना

Meri Fasal Mera Byora Haryana का लाभ 

  • फसल बीमा योजना में सुविधा
  • मौसम आधारित चेतावनी संदेश
  • फसल खरीद की गारंटी
  • सरकारी सब्सिडी का लाभ
  • प्राकृतिक आपदा में मुआवजा मिलना आसान
  • खरीफ और रबी सीजन में खरीद सुनिश्चित
  • CM Kisan Kalyan Yojana के तहत लाभ पाने में मदद
  • बिजली बिल में सब्सिडी या छूट पाने में आसानी

मेरी फसल मेरा ब्यौरा मुआवजा और वित्तीय सहायता

कारणसहायता राशि
ओलावृष्टि, बाढ़ या सूखा₹10,000 से ₹20,000 प्रति एकड़
खरीफ फसल में नुकसान₹12,000 प्रति एकड़ तक
प्राकृतिक आपदा में सम्पूर्ण नुकसान₹15,000 से ₹25,000 प्रति एकड़ तक
बीज सब्सिडी₹2,000 से ₹5,000 प्रति क्विंटल

Meri Fasal Mera Byora Portal में दर्ज करने के लिए पात्रता मानदंड क्या है?

  • हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • किसान के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • जिन किसानों ने अपनी जमीन लीज पर ली है, वे भी पात्र हैं।
  • रबी और खरीफ दोनों सीजन में पंजीकरण करना अनिवार्य है।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरयाणा जरूरी दस्तावेज

Haryana Meri Fasal Mera Byora yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  1. आधार कार्ड
  2. बैंक पासबुक
  3. भूमि के कागजात (फर्द/रजिस्ट्रेशन)
  4. मोबाइल नंबर
  5. फसल संबंधित जानकारी
  6. परिवार पहचान पत्र (PPP)

Meri Fasa Mera Byora Portal की सेवाएं

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल की मुख्य सेवाएं निम्नलिखित है:

  • किसान पंजीकरण: किसानों का फसल पंजीकरण
  • फसल विवरण अपडेट: पहले दर्ज किए गए फसल विवरण में बदलाव
  • लाभार्थी सूची: लाभार्थी किसानों की सूची
  • मंडी में खरीद रजिस्ट्रेशन: सरकारी मंडी में अनाज बिक्री हेतु आवेदन
  • शिकायत निवारण: पंजीकरण संबंधी समस्याओं का समाधान

हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना में क्या-क्या दर्ज करना अनिवार्य है?

  1. किसान का व्यक्तिगत विवरण
  2. भूमि का विवरण
  3. फसल का विवरण
  4. बैंक खाता संख्या
  5. बीज का स्रोत (सरकारी/प्राइवेट)
  6. सिंचाई का साधन
  7. बुवाई की तारीख

Meri Fasal Mera Byora Registration – पंजीकरण प्रक्रिया

  • ऑफिशियल वेबसाइट fasal.haryana.gov.in पर जाएं
  • उसके बाद आपको होमपेज पर आपको Farmer Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • परिवार पहचान पत्र है तो आपको उसे भरे अन्यथा आप आधार कार्ड की मदद से आगे बढ़ सकते हैं।
  • “पंजीकरण करें” विकल्प पर क्लिक करें
  • मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP वेरीफाई करें
  • आधार नंबर और जमीन से संबंधित जानकारी भरें
  • फसल का विवरण दर्ज करें
  • बैंक खाता विवरण भरें
  • दस्तावेज़ अपलोड करें
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकालें

मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन कैसे चेक करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: fasal.haryana.gov.in
  2. होमपेज पर “Farmer Section” या “आवेदन स्थिति जांचें” विकल्प चुनें।
  3. नीचे दिए गए विकल्पों में से कोई एक चुनें:
  • PPP (Parivar Pehchan Patra)
  • आधार नंबर
  • मोबाइल नंबर या पासपोर्ट
  1. चुनी गई जानकारी दर्ज करें और OTP सत्यापन करें।
  2. लॉगिन के बाद आपकी फसल रजिस्ट्रेशन स्टेटस स्क्रीन पर दिखेगी।

Meri Fasal Mera Byora e-Kharid क्या है?

e-Kharid हरियाणा सरकार का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिससे किसान अपनी फसल MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर सरकारी मंडियों में बेचने के लिए Gate-Pass बना सकते हैं।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा (MFMB) पोर्टल पर दर्ज फसल की जानकारी e-Kharid से लिंक होती है। इससे किसानों को:

  • ऑनलाइन मेरी फसल मेरा ब्यौरा गेट पास बनाना
  • J-Form (फसल बिक्री रसीद) प्राप्त करना
  • MSP पेमेंट की स्थिति ट्रैक करना
  • भुगतान सीधे किसान के बैंक खाते में 72 घंटे में आता है।

अक्सर पूछे गए प्रश्न (FAQ)

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कब तक रहती है?

सरकार हर सीजन में तिथि जारी करती है। सामान्यतः खरीफ फसल के लिए जून-जुलाई और रबी फसल के लिए सितंबर-अक्टूबर में।

Meri Fasal Mera Byora Registration की तिथि 2025 में क्या है?

2025 में “मेरी फसल मेरा ब्योरा” की रबी फसल के लिए पंजीकरण 2 अप्रैल से शुरू होकर 30 मई, 2025 तक चला है। अगले सीजन की फसलों के रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक साइट पे सुचना मिल जाएगी।

Leave a Comment

PM SVANidhi Yojana

PM SVANidhi Yojana​ 2025 : पीएम स्वनिधि योजना

भारत सरकार द्वारा छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर ...
Gruha Lakshmi Scheme

Gruha Lakshmi Scheme 2025 : ಗೃಹ ಲಕ್ಷ್ಮಿ ಯೋಜನೆ

Gruha Lakshmi Scheme is an ambitious public welfare scheme launched by the Government of Karnataka, aiming to empower women in ...
UDID Card

Apply for UDID Card – Unique Disability Identity Card

The UDID Card full form is Unique Disability Identity. It is an initiative of the Government of India. This has ...
Harischandra Yojana

Harischandra Yojana Online Apply, Beneficiary List- हरिश्चंद्र योजना

Harischandra Yojana: भारत सरकार और राज्य सरकारें समय-समय पर जनता के हित में अनेक योजनाएं लाती रहती हैं। ऐसी ही ...
Nanda Gaura Yojana

Nanda Gaura Yojana Online Apply Last Date 2025- नंदा गौरा योजना

Nanda Gaura Yojana- नंदा गौरा योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा बेटियों के कल्याण के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण सामाजिक ...
PM Vishwakarma Shram Samman Yojana

Vishwakarma Shram Samman Yojana​ 2025: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना

भारत के पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। लकड़ी, धातु, मिट्टी, कपड़ा और अन्य पारंपरिक ...
Updates On WhatsApp