Samagra Portal 2025: समग्र पोर्टल मध्य प्रदेश सरकार का एक एकीकृत ई-गवर्नेंस प्लेटफ़ॉर्म है, जिसे “Samagra Samajik Suraksha Mission” (SSSM) के अंतर्गत वर्ष 2013 में लॉन्च किया गया। इसके तहत प्रत्येक परिवार और उसके सदस्य को एक 8-अंकीय पारिवारिक सामग्र आईडी और 9‑अंकीय सदस्य आईडी प्रदान की जाती है। यह आईडी एक केंद्रीकृत डेटाबेस के रूप में कार्य करती है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों और परिवारों तक पारदर्शी तरीके से पहुँचाया जा सके।
समग्र पोर्टल MP 2025 – Overview
पोर्टल का नाम | समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन |
संचालन | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
लॉन्च वर्ष | 2013 |
उद्देश्य | पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का पारदर्शी और डिजिटल लाभ देना |
मुख्य पहचान प्रणाली | परिवार समग्र आईडी (SSSMID 8 अंकों की) और सदस्य समग्र आईडी (9 अंकों की) |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन या CSC केंद्र के माध्यम से |
पोर्टल लिंक | https://samagra.gov.in |
MP Samagra Portal Objectives – एमपी समग्र पोर्टल का उद्देश्य
- सभी नागरिकों का एकीकृत डेटाबेस तैयार करना: इससे सरकार को नागरिकों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति की सही जानकारी मिलती है।
- योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना: पोर्टल की मदद से लाभार्थियों का सही चयन होता है, जिससे फर्जीवाड़ा रोका जा सकता है।
- प्रत्येक नागरिक तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना: योजनाओं के लाभ स्वचालित रूप से संबंधित पात्र व्यक्ति को मिल सकें, इसके लिए Samagra ID का उपयोग किया जाता है।
- डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाना: ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने, स्थिति जानने और दस्तावेज़ अपलोड करने की सुविधा दी गई है।
MP समग्र पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया – Samagra Portal MP Registration Process

पोर्टल पर (समग्र आईडी निकालना) पंजीकरण करने के निम्लिखित तरीके हैं:
Samagra Portal MP Online (नया परिवार पंजीकरण)
- पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाएं।
- “परिवार पंजीकरण” विकल्प चुनें, सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- जानकारी भरने के बाद ‘Submit’ पर क्लिक करें।
- विवरण जमा करें और एक 8‑अंकीय परिवार समग्र आईडी देखे (SSSM ID) व प्राप्त करें।
नया सदस्य पंजीकरण
- “सदस्य पंजीकरण” सेक्शन में परिवार आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- सफल जोड़ के बाद 9‑अंकीय सदस्य आईडी मिलेगी।
समग्र पोर्टल eKYC MP – Samagra Portal eKYC Process
Samagra Portal ID (समग्र पोर्टल आईडी सर्च) के साथ e‑KYC अनिवार्य है। ताकि आधार और मोबाइल नंबर से पहचान सत्यापित हो सके। इसके दो मुख्य तरीके हैं:
आधार OTP के माध्यम से
- e samagra portal में “e‑KYC अपडेट” विकल्प चुनें।
- अपने समग्र पोर्टल आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
- आधार संबंधित OTP दर्ज करने के बाद सत्यापन पूर्ण होता है।
CSC केंद्र से बायोमैट्रिक सत्यापन
- पास के CSC (Common Service Center) पर जाएँ।
- समग्र परिवार आईडी नाम से बताकर, आधार आधारित बायोमैट्रिक सत्यापन करवाएँ।
Shiksha Samagra Portal 2025 – आवश्यक दस्तावेज़
Samagra Shiksha Portal हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज़ इस हैं:
- आधार कार्ड
- परिवार पहचान पत्र / राशन कार्ड समग्र पोर्टल के लिए अनिवार्य है
- निवासी प्रमाण पत्र (Address Proof)
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- जन्म प्रमाण पत्र / स्कूल प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- बैंक खाता विवरण
समग्र पोर्टल पर लॉगिन करें- SPR Samagra Portal Login Process
- वेबसाइट https://samagra.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “Login” बटन पर क्लिक करें।
- यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद आप परिवार विवरण, लाभार्थी सूची, रिपोर्ट्स आदि देख सकते हैं।
Samgra ID Portal 2025 – पात्रता मानदंड
Samagra Portal. की पात्रता निम्नलिखित बिंदुओं में दी गई है:
- आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- वंचित, आर्थिक रूप से कमजोर, या सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पात्र वर्गों से संबंधित होना चाहिए (जैसे वृद्धजन, विधवा, छात्र, दिव्यांग आदि)।
- परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए (जैसे नाम, उम्र, लिंग, आधार संख्या आदि)।
- परिवार का नाम पंचायत/नगरपालिका रिकॉर्ड में दर्ज होना आवश्यक है।
- राज्य/केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त BPL सूची में नाम होना जरूरी है।
- जिनके पास कृषि भूमि, आवास या स्थायी निवास का अधिकार नहीं है।
- किशोरी स्वास्थ्य, पोषण या शिक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्र हैं।
समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन पोर्टल के लाभ
- सभी सरकारी योजनाओं के लिए एकीकृत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म।
- पात्र नागरिकों को योजनाओं का सीधा और पारदर्शी लाभ वितरण। ऐसे ही बिहार सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन की दिशा में E Shikshakosh Portal Bihar की शुरुआत की है।
- हर परिवार को समग्र परिवार आईडी और हर सदस्य को व्यक्तिगत समग्र आईडी।
- योजनाओं के लिए बार-बार दस्तावेज़ देने की जरूरत नहीं होती।
- DBT (Direct Benefit Transfer) से लाभ सीधे बैंक खाते में मिलता है।
- सरकारी योजनाओं की निगरानी और ट्रैकिंग सरल होती है।
- डुप्लिकेट लाभार्थियों की पहचान और रोकथाम संभव होती है।
- नागरिकों को ऑनलाइन सेवाओं जैसे e-KYC, पंजीकरण, प्रमाणपत्र आदि की सुविधा।
- सरकारी अधिकारियों को नीति निर्धारण और योजना मूल्यांकन में मदद।
- समय, कागज़ी कार्यवाही और दौड़-भाग की बचत।
FAQs (महत्वपूर्ण प्रश्न)
क्या समग्र पोर्टल पात्रता पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं?
हाँ, समग्र पोर्टल से पात्रता पर्ची ऑनलाइन डाउनलोड की जा सकती है, जिसे योजनाओं में आवेदन के समय प्रमाण के रूप में उपयोग किया जाता है।
Samagra Portal Scholarship क्या है?
Samagra Scholarship मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा के लिए दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजना है।
Samagra Portal Download कैसे करें?
Portal डाउनलोड करने के लिए Play Store में “MP Samagra” सर्च करके ऐप इंस्टॉल करें।