Vahli Dikri Yojana Form 2025 – वहली डीकरी योजना,  ₹1,10,000 की वित्तीय सहायता

Vahli Dikri Yojana: वहली डीकरी योजना वर्ष 2019 में गुजरात सरकार द्वारा चलाई गई एक सामाजिक योजना है। जिसका उद्देश्य बेटियों को जन्म से उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को कुल ₹1,10,000 की वित्तीय सहायता तीन किश्तों में दी जाती है। जिससे कन्याओं का भविष्य सुरक्षित हो सके तथा बेहतर जीवन जी सकें।

यह योजना बालिका भ्रूण हत्या रोकने, लिंगानुपात सुधारने और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अवलोकन – Vahli Dikri Yojana 2025

योजना का नामVahli Dikri Yojana (वहली डीकरी योजना)
शुरुआतगुजरात सरकार द्वारा
लॉन्च वर्ष2019
लाभार्थीपहली तीन संतानों की सभी पुत्रियां 
लाभ की राशिकुल ₹1,10,000 ₹4,000 (प्रथम कक्षा में प्रवेश पर) ₹6,000 (कक्षा 9 के प्रवेश पर) ₹1,00,000 (18 वर्ष की आयु पर, शिक्षा या विवाह हेतु) 
पात्रतागुजरात निवासी, वार्षिक आय ₹2 लाख से कम, केवल दो बेटियाँ
जरूरी दस्तावेज़आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक आदि
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइटhttps://wcd.gujarat.gov.in/

Vahli Dikri Yojana आवेदन प्रक्रिया

वहली डीकरी योजना (Vahali Dikri Yojana) की ऑनलाइन व ऑफ़लाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी निम्नलिखित है:

Vahali Dikri Yojana Form Offline (ऑफलाइन आवेदन)

  1. आवेदन पत्र प्राप्त करें: महिला और बाल विकास विभाग (WCD), गुजरात सरकार के स्थानीय कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त करें। इसके आलावा, ग्राम पंचायत, नगर पालिका, या आंगनवाड़ी केंद्र से भी फॉर्म मिल सकता है।
  2. फॉर्म भरें: सभी आवश्यक जानकारी जैसे बेटी का नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का विवरण, बैंक खाता संख्या आदि भरें।
  3. दस्तावेज़ संलग्न करें: सभी दस्तावेज़ों को संलग्न करें। जिसमे शामिल हैं, जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का आधार/पैन कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, स्कूल का प्रवेश प्रमाण इत्यादि।
  4. फॉर्म जमा करें: अब संबंधित ब्लॉक/तालुका ऑफिस, CDPO ऑफिस (Child Development Project Officer), या ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करें।

Vahli Dikri Yojana Online Apply

वर्तमान में यह योजना प्राथमिक रूप से ऑफलाइन चल रही है। हालांकि, गुजरात सरकार भविष्य में इसे (Digital Gujarat Portal) https://www.digitalgujarat.gov.in/ पर ला सकती है। Vahli Dikri Yojana Official Website पर जाकर “Citizen Services” सेक्शन में चेक कर सकते हैं कि योजना की ऑनलाइन सुविधा शुरू हुई है या नहीं। वहीं से Vahli Dikri Yojana form pdf भी प्राप्त किया जा सकेगा। 

वहली डीकरी योजना पात्रता  – Vahli Dikri Yojana Eligibility

इस योजना की पात्रता इस प्रकार है:

  • कन्या का गुजरात राज्य का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
  • परिवार की पहली तीन संतानों की सभी पुत्रियां इस योजना के लाभ के लिए पात्र होंगी।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2,00,000/- या उससे कम हो।
  • लाभार्थी के पास एक सक्रिय बैंक बचत खाता होना चाहिए।
  • कन्या का जन्म 2 अगस्त 2019 के बाद हुआ होना चाहिए।
  • तृतीय चरण की राशि प्राप्त करने के समय लड़की अविवाहित होनी चाहिए।

Vahli Dikri Yojana Documents – वहली डीकरी योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज़

Vahli Dikri Yojana Documents Gujarati निवासी हेतु निम्न हैं:

  1. बेटियों का जन्म प्रमाण पत्र।
  2. माता-पिता के आधार कार्ड की फोटोकॉपी।
  3. परिवार आय प्रमाण पत्र।
  4. राशन कार्ड की फोटोकॉपी।
  5. बैंक पासबुक डिटेल्स।
  6. पासपोर्ट साइज फोटो।
  7. कक्षा 1 और 9 में प्रवेश के प्रमाण पत्र।
  8. यदि लड़की का विवाह हुआ है, तो विवाह प्रमाण पत्र।

वहली डीकरी योजना के उद्देश्य – Objectives of Vahli Dikri Yojana Gujarat

योजना के उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

  • समाज में बेटियों के जन्म को लेकर जो नकारात्मक सोच है, उसे बदलना और लिंगानुपात में सुधार लाना।
  • लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करना ताकि वे प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक निरंतर पढ़ सकें।
  • गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बेटियों की शिक्षा व भविष्य की योजनाओं के लिए वित्तीय सहायता देना।
  • 18 वर्ष से पहले विवाह पर रोक लगाना और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर देना।
  • बेटियों को लड़कों के समान अवसर देना और लैंगिक भेदभाव को कम करना।
  • बेटी को शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना।
  • नवजात कन्या शिशु मृत्यु दर में कमी लाना। इसी तरह बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बिहार में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना चलाई जा रही है।

वहली डीकरी योजना के लाभ – Benefits of Vahali Dikri Yojana

वहली डीकरी योजना की वित्तीय सहायता को तीन चरणों में वितरित किया गया है जो इस प्रकार हैं:

  1. प्रथम चरण: लड़की के कक्षा 1 में प्रवेश के समय ₹4,000/- की राशि प्रदान की जाती है।
  2. द्वितीय चरण: लड़की के कक्षा 9 में प्रवेश के समय ₹6,000/- की राशि प्रदान की जाती है।
  3. तृतीय चरण: लड़की की 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर ₹1,00,000/- की राशि प्रदान की जाती है। जिसे उच्च शिक्षा या विवाह के लिए उपयोग किया जा सकता है।

सामान्य तौर से पूछे जाने वाले प्रश्न

Vahli Dikri Yojana Status check online कैसे करें?

योजना की आवेदन स्थिति ऑनलाइन चेक करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। स्थिति की जानकारी SMS के माध्यम से मिल जाएगी अथवा स्थानीय कार्यालय से संपर्क करें।

वहली डीकरी योजना 2025 के तहत कितनी राशि प्राप्त होती है?

योजना के तहत कुल रु1,10,000 की धनराशि प्राप्त होती है। जो की तीन चरणों में मिलती है।

Leave a Comment

PM SVANidhi Yojana

PM SVANidhi Yojana​ 2025 : पीएम स्वनिधि योजना

भारत सरकार द्वारा छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर ...
Gruha Lakshmi Scheme

Gruha Lakshmi Scheme 2025 : ಗೃಹ ಲಕ್ಷ್ಮಿ ಯೋಜನೆ

Gruha Lakshmi Scheme is an ambitious public welfare scheme launched by the Government of Karnataka, aiming to empower women in ...
UDID Card

Apply for UDID Card – Unique Disability Identity Card

The UDID Card full form is Unique Disability Identity. It is an initiative of the Government of India. This has ...
Harischandra Yojana

Harischandra Yojana Online Apply, Beneficiary List- हरिश्चंद्र योजना

Harischandra Yojana: भारत सरकार और राज्य सरकारें समय-समय पर जनता के हित में अनेक योजनाएं लाती रहती हैं। ऐसी ही ...
Nanda Gaura Yojana

Nanda Gaura Yojana Online Apply Last Date 2025- नंदा गौरा योजना

Nanda Gaura Yojana- नंदा गौरा योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा बेटियों के कल्याण के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण सामाजिक ...
PM Vishwakarma Shram Samman Yojana

Vishwakarma Shram Samman Yojana​ 2025: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना

भारत के पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। लकड़ी, धातु, मिट्टी, कपड़ा और अन्य पारंपरिक ...
Updates On WhatsApp