UP Bhulekh (भूलेख उत्तर प्रदेश 2025) खसरा / खतौनी की नकल देखे Online

UP Bhulekh: (upbhulekh.gov.in) खसरा खतौनी और भूलेख से संबधित जानकारी के लिए, सरकार द्वारा शुरू किया गया एक सरल और सुविधाजनक ऑनलाइन पोर्टल है। इसे उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा राज्य की भूमि से संबंधित सभी रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में उपलब्ध कराने और आम जनता को ऑनलाइन माध्यम से आसानी से पहुँच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। UP Bhulekh पोर्टल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को भूमि रिकॉर्ड की जानकारी जैसे खाता संख्या, खसरा संख्या, नक्शा आदि को बिना किसी दफ्तर के चक्कर लगाए, घर बैठे ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। यूपी भूलेख (upbhulekh) से जुड़ी सभी जानकारियाँ अब डिजिटल रूप से सुलभ हैं, जिससे पारदर्शिता और समय की बचत सुनिश्चित होती है।

इस लेख की मदद से आप खसरा, खतौनी की नक़ल और उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल (Bhulekh UP) से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। नीचे हमने कुछ महत्वपूर्ण लिंक साझा किए हैं, जिनकी मदद से आप भूलेख यूपी (Bhulekh UP) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी जैसे भूमि रिकॉर्ड, नक्शा, खाता विवरण आदि आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।

💡उत्तर प्रदेश भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट पर पहुंचने के लिए आपको दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा और upbhulekh.gov.in को टाइप करे। 

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर खतौनी की नकल ऐसे चेक करे – UP Bhulekh 

उत्तर प्रदेश में खतौनी की नक़ल को चेक करने के लिए आपको नीचे दिए गए कुछ चरणों का पालन करना होगा- 

  • सबसे पहले आपको भूलेख यूपी (UP Bhulekh) पोर्टल https://upbhulekh.gov.in/ पर विजिट करना है।
  • होमपेज पर “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें” का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड दर्ज करें और आगे बढ़ें।
  • अब भूमि विवरण देखने के लिए जिला, तहसील, ग्राम का नाम और ग्राम कोड को चुनना होगा।
  • इसके बाद आप अपनी जानकारी के अनुसार खसरा/गाटा संख्या, बैंक खाता नंबर या खातेदार का नाम दर्ज करें।
  • यदि आप नाम से खसरा खतौनी देखना चाहते हैं, तो “खातेदार का नाम” वाला विकल्प चुनें।
  • फिर खाता संख्या की जांच के लिए “खाता संख्या” दर्ज करें और ‘उद्धरण देखें’ विकल्प पर क्लिक करें।
💡गाटा भारतीय भूमि दस्तावेजों में भूखंड को इस्तेमाल किये जाना शब्द है गाटा नंबर भू-राजस्व विभाग के द्वारा भूखंड को प्रदान की गई एक पहचान है। 

अंत में आपके सामने चयनित गाँव के गाटे संख्या वाली खतौनी आएगी 

💡यदि आपका खतौनी यहाँ नहीं दिख रहा है, तो उसे रियल टाइम खतौनी भी देखा जा सकता है  

रियल टाइम UP Bhulekh Khatauni की नक़ल देखें

  1. रियल टाइम भूलेख खतौनी देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
  2. सबसे पहले भूलेख यूपी (Bhulekh UP) पोर्टल https://upbhulekh.gov.in पर जाएं।
  3. होमपेज पर उपलब्ध “रियल टाइम खतौनी की नकल देखें” बटन पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरें और फिर आगे बढ़ें।
  5. नए पेज पर जाकर जनपद (जिला), तहसील और ग्राम का चयन करें।

इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहाँ पाँच प्रकार के खोज विकल्प दिखाई देंगे:

  • खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
  • खाता संख्या द्वारा खोजें
  • खातेदार के नाम द्वारा खोजें
  • भूमि श्रेणी द्वारा खोजें
  • नामांतरण दिनांक से खोजें
  • आपके पास जो भी जानकारी उपलब्ध है, वह दर्ज करें और “उद्धरण देखें” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद दिखाई देने वाले कैप्चा कोड को भरें और फॉर्म को सबमिट करें।
  • अब आपके सामने उद्धरण खतौनी (अप्रमाणित प्रति) की पूरी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
  • आप चाहें तो इस जानकारी को प्रिंट करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

UP Bhulekh Portal Launched- भूलेख यूपी पोर्टल की शुरुआत

उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि रिकॉर्ड को पारदर्शी, सरल और सुलभ बनाने के उद्देश्य से Bhulekh UP पोर्टल की शुरुआत की है। पहले नागरिकों को अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए तहसील या अन्य सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और श्रम दोनों की भारी बर्बादी होती थी। लेकिन अब इस डिजिटल पहल के तहत, भूलेख से जुड़ी सभी जानकारियाँ ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। इसके माध्यम से राज्य के नागरिक घर बैठे अपने खसरा, खतौनी, भूमि नक्शा आदि की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुविधाजनक बन गई है।

यह भी पढ़ें- Uttrakhand Bhulekh

भूखंड की वादग्रस्त स्थिति कैसे पहचानें

उत्तर प्रदेश में जमीन या संपत्ति में निवेश करने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि वह संपत्ति किसी कानूनी या वित्तीय विवाद में तो नहीं उलझी हुई है। किसी भी प्रकार की भविष्य की परेशानियों से बचने के लिए आपको संबंधित भूखंड की वादग्रस्त स्थिति की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। इसके लिए एक निश्चित प्रक्रिया अपनाई जाती है, जो निम्नलिखित है:

  • सबसे पहले UP Bhulekh Portal पर विजिट करें।
  • होमपेज पर दिए गए ‘भूखण्ड/गाटे के वादग्रस्त होने की स्थिति जानें’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश का जिला, तहसील और गांव चुनना होगा।
  • सभी विवरण चुनने के बाद, अगला पेज खुलेगा जहाँ आपसे खसरा/गाटा नंबर मांगा जाएगा।
  • संबंधित खसरा/गाटा संख्या दर्ज करें और फिर ‘गाटा प्रस्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको उस भूखंड की वादग्रस्त स्थिति की जानकारी दिखाई जाएगी।
💡यदि आपके द्वारा दर्ज किया गया खसरा नंबर किसी विवाद से संबंधित है, तो आपको उसकी जानकारी प्राप्त हो जाएगी

How to Check UP Bhulekh Naksha?- भू-नक्शा उत्तर प्रदेश को चेक

  • सबसे पहले UP Bhunaksha Portal पर विजिट करें।
  • इसके बाद आपको जिला (District), तहसील (Tehsil) और गांव (Village) का चयन करना होगा।
  • चयन करने के बाद आपके सामने उस स्थान का जमीन का नक्शा दिखाई देगा।
  • यदि आप किसी विशेष भूखंड की जानकारी जैसे खाता संख्या, खसरा संख्या, खातेदार का नाम, क्षेत्रफल आदि देखना चाहते हैं, तो उस नंबर पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने उस भूखंड से जुड़ी UP Bhulekh नक्शा संबंधी पूरी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।

यहाँ आप भूखंड का नक्शा और उसके बारे में सटीक जानकारी जैसे खाता संख्या, खसरा संख्या,खातेदार का नाम,  क्षेत्रफल अदि को देखना चाहते है उस नंबर पर क्लिक कर दे फिर आपके up bhulekh naksha के पूर्ण जानकारी आ जाएगी 

Land Records Available on the Uttar Pradesh Bhulekh Portal

भूलेख उत्तर प्रदेश (Bhulekh UP ) रिकॉर्ड डेटाबेस में जमीन के मालिक विवरण के साथ खसरा और खाता संख्या के अनुरूप सभी पंजीकृत भूमि जोत का महत्वपूर्ण विवरण दर्ज है इसकी सटीक जानकरी नीचे दी गई है 

  1. खातेधारक का असली नाम
  2. खातेधारकों का नंबर 
  3. भूमि का आकार
  4. खाता संख्या और खसरा संख्या का विवरण
  5. संपत्ति के बदले किए गए लेन-देन का इतिहास, जिसमें बंधक, तीसरे पक्ष के दावे आदि शामिल हैं।
  6. खाली संपत्ति, आदि।
💡आप आसानी से Plot Report पर क्लिक करके, भूखंड नक़्शे को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हो। 

Purpose of Bhulekh Uttar Pradesh Portal- भूलेख उत्तर प्रदेश पोर्टल का उद्देश्य

भूलेख’ शब्द दो भागों से मिलकर बना है – ‘भू’ जिसका अर्थ है भूमि, और ‘लेख’ जिसका अर्थ है अभिलेख। इस प्रकार, भूलेख यूपी का अर्थ होता है उत्तर प्रदेश राज्य में भूमि से संबंधित रिकॉर्ड या अभिलेख। इस पोर्टल की शुरुआत नागरिकों को उनकी जमीन से जुड़ी जानकारियाँ ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के लिए की गई है।

इस पोर्टल के माध्यम से लोग अपने भूमि रिकॉर्ड, नक्शा, खसरा-खतौनी आदि की जानकारी घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इससे न केवल लोगों का समय और मेहनत बचती है, बल्कि सरकारी प्रक्रिया में भी पारदर्शिता आती है। यह व्यवस्था भ्रष्टाचार में कमी लाने में भी सहायक सिद्ध हुई है और जमीन से संबंधित विवादों की संभावना भी घट गई है।

यूपी भूलेख पोर्टल की मुख्य विशेषताएँ

ऑनलाइन खतौनी देखने की सुविधा – उपयोगकर्ता अपनी भूमि से संबंधित खतौनी विवरण को आसानी से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

खसरा नंबर से भूमि रिकॉर्ड की जांच – खसरा नंबर दर्ज कर जमीन की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

भूलेख नक्शा देखने की सुविधा – नागरिक अपनी भूमि का डिजिटल नक्शा इंटरनेट के माध्यम से देख सकते हैं।

कहीं से भी और कभी भी जानकारी प्राप्त करें – यह पोर्टल 24×7 उपलब्ध है, जिससे उपयोगकर्ता किसी भी समय और स्थान से भूमि रिकॉर्ड की जांच कर सकते हैं।

सरकारी प्रक्रिया में पारदर्शिता – इस सुविधा से सरकारी कार्यों में पारदर्शिता आई है, जिससे भ्रष्टाचार में कमी और दफ्तरों में भीड़ कम हुई है।

Uttar Pradesh Bhulekh Portal पर उपलब्ध सेवाएं

UP Bhulekh Portal- पर उपलब्ध सभी सेवाओं का पूरा विवरण आपको बिन्दुओ के जरिये बताया गया है 

  • खतौनी (13 कॉलम) की नकल देखें
  • सरकारी भूमि खोजें
  • निष्क्रांत सम्पति
  • भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने
  • भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने
  • भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने
  • शत्रु सम्पति
  • राजकीय आस्थान
  • राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जाने
  • राजस्व ग्राम सार्वजनिक सम्पति
  • यूपी भूलेख संपर्क विवरण

UP Bhulekh Helpline Number- यूपी भूलेख हेल्पलाइन नंबर 

यदि आपको यूपी भूलेख ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जमीन के रिकॉर्ड, खतौनी आदि से संबंधित कोई समस्या आती है या पोर्टल पर किसी तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, तो आप नीचे दिए गए ईमेल या संपर्क नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

ईमेल आईडीbhulekh-up@gov.in
लैंडलाइन नंबर+91-522-2217145
कंप्यूटर सेलराजस्व मंडल लखनऊ, उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर+91-7080100588

FAQ

प्रश्न 1: UP Bhulekh पोर्टल क्या है?

उत्तर: UP Bhulekh एक सरकारी ऑनलाइन पोर्टल है, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के नागरिकों को भूमि से संबंधित जानकारी जैसे खतौनी, खसरा नंबर, भूखंड नक्शा आदि ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया है।

प्रश्न 2: UP Bhulekh पोर्टल पर खतौनी कैसे देखें?

उत्तर: खतौनी देखने के लिए upbhulekh.gov.in पर जाएं, वहाँ ‘खतौनी की नकल देखें’ विकल्प पर क्लिक करें, फिर जिला, तहसील, गांव आदि विवरण भरें और अपने खसरा या गाटा नंबर से जानकारी प्राप्त करें।

प्रश्न 3: क्या UP Bhulekh पोर्टल का उपयोग मोबाइल से किया जा सकता है?

उत्तर: हां, UP Bhulekh पोर्टल मोबाइल पर भी आसानी से खुलता है और आप स्मार्टफोन के माध्यम से किसी भी समय अपनी भूमि से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

Leave a Comment

Bandhkam Kamgar Yojana

Bandhkam Kamgar Yojana Online Registration 2025- बांधकाम कामगार योजना 

Bandhkam Kamgar Yojana: बांधकाम कामगार योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण सामाजिक कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य ...
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana 2025: प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना

भारत में कृषि केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि एक परंपरा, संस्कृति और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। PM Dhan Dhanya ...
Duare Sarkar

Duare Sarkar Status Check 2025 – দুয়ারে সরকার

Duare Sarkar 2025 is an initiative of West Bengal's CM Mamata Banerjee in December 2020. It aims to provide services ...
Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana

Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana 2025 – मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना List

Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana 2025: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसे 2018 में ...
Palanhar Yojana

Rajasthan Palanhar Yojana 2025​ – पालनहार योजना में बढ़ाई गई राशि, ₹2000 प्रति वर्ष

Palanhar Yojana 2025: पालनहार योजना राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा एक कल्याणकारी योजना है। जिसका उद्देश्य अनाथ, निराश्रित एवं विशेष ...
PM Surya Ghar Yojana

PM Surya Ghar Yojana Details 2025 – पीएम सूर्य घर योजना पात्रता, आवेदन प्रक्रिया

PM Surya Ghar Yojana 2025: भारत सरकार ने “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” की शुरुआत आम जनता को सौर ...
Updates On WhatsApp