Udyogini Scheme Karnataka 2025 – महिला उद्योगिनी योजना, ₹3 लाख तक का ऋण

Udyogini Scheme 2025: उद्योगिनी योजना कर्नाटक राज्य की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यह योजना कर्नाटक राज्य महिला विकास निगम (KSWDC) द्वारा लागू की जाती है और 1997-98 में शुरू की गई थी।

इस योजना के माध्यम से महिलाओं को ₹3 लाख तक का ऋण और विभिन्न व्यवसायों के लिए सब्सिडी दी जाती है। इसके अलावा, महिला उद्यमियों को व्यवसाय संचालन, वित्तीय प्रबंधन और विपणन से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाता है, ताकि वे अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक चला सकें।

उद्योगिनी योजना 2025 – Overview

योजना का नामUdyogini Yojana
लॉन्च करने वाली संस्थाकर्नाटक राज्य महिला विकास निगम (KSWDC)
लाभार्थी18 से 55 वर्ष की महिलाएँ जिनकी पारिवारिक आय ₹1.5 लाख/वर्ष से कम हो
लाभ₹3 लाख तक का ऋण, प्रशिक्षण, सब्सिडी
ऋण राशिअधिकतम ₹3,00,000 तक
जरूरी दस्तावेज़आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पासबुक, फोटो, व्यवसाय योजना आदि
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन या ऑफलाइन बैंक/सरकारी एजेंसी के माध्यम से

Udyogini Yojana 2025 Key Objectives – उद्योगिनी योजना के प्रमुख उद्देश्य

उद्योगिनी स्कीम के प्रमुख उद्देश्य इस प्रकार हैं:

  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना – आर्थिक सहायता प्रदान कर महिलाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करना।
  • स्वरोजगार को बढ़ावा देना – बेरोजगारी की समस्या को कम करने हेतु छोटे-स्तरीय उद्यमों को प्रोत्साहित करना।
  • ग्रामीण व पिछड़े वर्ग की महिलाओं को सहायता – योजना का विशेष लाभ अनुसूचित जाति, जनजाति, बीपीएल वर्ग की महिलाओं को मिलता है।
  • सामाजिक समानता और सशक्तिकरण – महिलाओं को पुरुषों के समान अवसर देकर सामाजिक संतुलन बनाना।

महिला उद्योगिनी योजना आवेदन प्रक्रिया – Udyogini Scheme Apply Online

महिला उद्योगिनी योजना (Udyogini Scheme Details) के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से किया जा सकता है, जो कि निम्न हैं: 

Udyogini Scheme Online Apply

  1. आवेदन पोर्टल पर जाएं: kswdc.karnataka.gov.in  पोर्टल पर जाएं।
  2. योजना का चयन करें: उपलब्ध योजनाओं में से “उद्योगिनी” का चयन करें।
  3. आवेदन फॉर्म भरें: निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन फॉर्म भरें।
  4. दस्तावेज़ अपलोड करें: आवश्यक दस्तावेज़ों की स्कैन की गई प्रतियाँ अपलोड करें।
  5. आवेदन सबमिट करें: सभी जानकारी की पुनः जांच करें और आवेदन सबमिट करें।
  6. प्रशासनिक समीक्षा: आपके आवेदन की समीक्षा संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी।
  7. ऋण स्वीकृति: स्वीकृति के बाद, ऋण राशि आपके बैंक खाते में जमा की जाएगी।

Udyogini Yojana Apply Offline

  1. आवेदन फॉर्म प्राप्त करें: नजदीकी Karnataka One, Bangalore One या Gram One केंद्रों से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  2. फॉर्म भरें और दस्तावेज़ संलग्न करें: आवेदन फॉर्म को सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज़ों की प्रतियाँ संलग्न करें।
  3. आवेदन केंद्र में जमा करें: पूर्ण आवेदन फॉर्म और दस्तावेज़ों के साथ संबंधित केंद्र में आवेदन जमा करें।
  4. प्रशासनिक समीक्षा: आपके आवेदन की समीक्षा संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी।
  5. ऋण स्वीकृति: स्वीकृति के बाद, ऋण राशि आपके बैंक खाते में जमा की जाएगी।

Udyogini Scheme Eligibility Criteria – पीएम उद्योगिनी योजना की पात्रता

सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आप निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं:

  • महिला उम्मीदवार हो।
  • लाभार्थी की आयु 18 से 55 वर्ष होनी चाहिए।
  • कर्नाटक का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
  • SC/ST/विकलांग/विधवा/सामान्य श्रेणी की महिला होनी चाहिए।
  • आवेदन की पारिवारिक आय, ₹1.5 लाख (सामान्य) या ₹2 लाख (SC/ST) तक हो।

उद्योगिनी योजना 2025 हेतु आवश्यक दस्तावेज़ – Required documents for Udyogini Scheme 2025

आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड / निवास प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो (2-3)
  • बैंक पासबुक की प्रति
  • व्यवसाय योजना (Business Plan)
  • विकलांगता प्रमाण या विधवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Features of Udyogini Scheme – प्रमुख विशेषताएँ

  1. ऋण राशि: महिलाएँ ₹30,000 से ₹3,00,000 तक का ऋण प्राप्त कर सकती हैं।
  2. सब्सिडी: 
  • SC/ST महिलाएँ: ऋण राशि का 50% या अधिकतम ₹1,50,000 तक की सब्सिडी।
  • सामान्य श्रेणी की महिलाएँ: ऋण राशि का 30% या अधिकतम ₹90,000 तक की सब्सिडी।
  • विधवा/विकलांग महिलाएँ: ऋण पर ब्याज मुक्त (0% ब्याज) ऋण।
  1. प्रशिक्षण: लाभार्थियों को Entrepreneurship Development Programme (EDP) के तहत 3 से 6 दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू की गई Lakhpati Didi Yojana है, जो महिलाओं के लिए बहुत ही महत्व है।

महिला उद्योगिनी योजना के अंतर्गत सब्सिडी संरचना

Udyogini Yojana के तहत राज्य सरकारों और वित्तीय संस्थाओं द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी इस प्रकार है:

वर्गसब्सिडी प्रतिशत
अनुसूचित जाति/जनजाति महिलाएं50% तक या ₹10,000 (जो अधिक हो)
अन्य पिछड़ा वर्ग30% तक या ₹7,500
सामान्य वर्गकुछ राज्यों में सीमित सब्सिडी

योजना से जुड़े प्रश्न

उद्योगिनी योजना क्या है?

Udyogini Scheme Karnataka एक सरकारी योजना है। जिसके तहत महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ₹3 लाख तक का ऋण और सब्सिडी दी जाती है। ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

Udyogini Yojana Loan के लिए कौन पात्र है?

Udyogini Loan के लिए, 18 से 55 वर्ष की वो महिलाएँ पात्र हैं। जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹1.5–2 लाख से कम हो और जो कर्नाटक की निवासी हों।

उद्योगिनी योजना फॉर्म कैसे मिलेगा?

Udyogini Yojana Apply Online फॉर्म के लिए kswdc.karnataka.gov.in वेबसाइट से डाउनलोड करें। ऑफलाइन आवेदन के लिए नजदीकी बैंक शाखा (Udyogini Scheme SBI) याKarnataka One केंद्र से प्राप्त करें।

Leave a Comment

PM SVANidhi Yojana

PM SVANidhi Yojana​ 2025 : पीएम स्वनिधि योजना

भारत सरकार द्वारा छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर ...
Gruha Lakshmi Scheme

Gruha Lakshmi Scheme 2025 : ಗೃಹ ಲಕ್ಷ್ಮಿ ಯೋಜನೆ

Gruha Lakshmi Scheme is an ambitious public welfare scheme launched by the Government of Karnataka, aiming to empower women in ...
UDID Card

Apply for UDID Card – Unique Disability Identity Card

The UDID Card full form is Unique Disability Identity. It is an initiative of the Government of India. This has ...
Harischandra Yojana

Harischandra Yojana Online Apply, Beneficiary List- हरिश्चंद्र योजना

Harischandra Yojana: भारत सरकार और राज्य सरकारें समय-समय पर जनता के हित में अनेक योजनाएं लाती रहती हैं। ऐसी ही ...
Nanda Gaura Yojana

Nanda Gaura Yojana Online Apply Last Date 2025- नंदा गौरा योजना

Nanda Gaura Yojana- नंदा गौरा योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा बेटियों के कल्याण के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण सामाजिक ...
PM Vishwakarma Shram Samman Yojana

Vishwakarma Shram Samman Yojana​ 2025: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना

भारत के पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। लकड़ी, धातु, मिट्टी, कपड़ा और अन्य पारंपरिक ...
Updates On WhatsApp