₹10,000 Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana : बिहार राज्य फसल योजना

बिहार राज्य फसल सहायता योजना, बिहार सरकार द्वारा किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले फसल नुकसान की भरपाई हेतु प्रारंभ की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है। Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी, इस योजना के तहत किसानो को ₹10,000 आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि वे आपदा के समय में भी आत्मनिर्भर बने रहें। यह योजना किसानों की आय में स्थिरता लाने और कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

योजना से related लाभ, आवेदन प्रक्रिया, आर्थिक सहायता वितरण आदि के बारे में आपको इस लेख में बताया जाएगा।

बिहार राज्य फसल योजना Overview

योजना का नामBihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2025
राज्यबिहार
लाभार्थीबिहार के किसानो को
विभागबिहार सहकारिता विभाग
लाभ₹7,500/- से ₹10,000/- प्रति हेक्टेयर
आवेदन प्रक्रियाonline
वर्ष2024-25
आधिकारिक siteesahkari.bihar.gov.in
नोडल विभागकृषि विभाग, बिहार सरकार

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana का उदेश्य

बिहार राज्य फसल सहायता योजना का उद्देश्य न केवल किसानों की आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करना है, बल्कि उन्हें भविष्य की आपदाओं के लिए तैयार रहने की क्षमता भी प्रदान करना है। यह योजना अपने उद्देश्य में Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana के समान है, जो झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही है और किसानों को प्राकृतिक आपदाओं में हुए फसल नुकसान की भरपाई के लिए राहत राशि प्रदान करती है।

योजना से जुड़े कुछ मुख्य उदेश्य इस प्रकार है:

  1. प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि आदि से क्षतिग्रस्त फसलों के लिए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  2. परंपरागत फसल बीमा प्रणाली की जटिलताओं से मुक्ति दिलाकर सरल व पारदर्शी सहायता प्रणाली उपलब्ध कराना।
  3. किसानों को ऋण चुकाने और पुनः खेती करने योग्य बनाना।
  4. कृषि कार्य में किसानों का विश्वास बनाए रखना और आत्महत्या जैसी घटनाओं को रोकना।
  5. कृषि क्षेत्र को जोखिम से मुक्त बनाकर राज्य के आर्थिक विकास में सहयोग करना।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना की विशेषताएं

  • इसमें किसानों की भागीदारी स्वैच्छिक होती है।
  • सरकार सीधे लाभार्थियों को सहायता देती है।
  • फसल क्षति 20% से अधिक लेकिन 50% से कम: ₹7,500 प्रति हेक्टेयर।
  • फसल क्षति 50% से अधिक: ₹10,000 प्रति हेक्टेयर।
  • सहायता राशि सीधे किसानों के खाते में जाती है।
  • बिहार का कोई भी किसान, जो निर्धारित फसलें उगाता है और रजिस्ट्रेशन करता है।

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana पात्रता मानदंड

बिहार फसल सहायता योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड आवश्यक हैं:

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक को कृषि कार्य में संलग्न होना चाहिए, चाहे वह रैयत (भूमि स्वामी), गैर-रैयत (भूमिहीन किसान), या आंशिक रैयत और गैर-रैयत (मिश्रित) हो।
  • किसान के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए, और अधिकतम 2 हेक्टेयर भूमि पर ही सहायता राशि का लाभ लिया जा सकता है।
  • आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की फसल का पंजीकरण योजना के तहत होना चाहिए।
  • फसल में न्यूनतम 20% क्षति का प्रमाण होना चाहिए।

फसल सहायता योजना बिहार जरूरी दस्तावेज

बिहार राज्य फसल सहायता योजना में आवेदन करने हेतु लगने वाले जरूरी दस्तावेज:

  1. आधार कार्ड
  2. बैंक पासबुक आधार से लिंक
  3. भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र
  4. स्व-घोषणा प्रमाण पत्र (गैर-रैयत किसानों के लिए)
  5. कृषि भूमि की राजस्व रसीद (31 मार्च 2022 के बाद की)
  6. मोबाइल नंबर
  7. पासपोर्ट साइज फोटो

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana – खरीफ और रबी फसलों के अंतर 

इस चार्ट से स्पष्ट है कि खरीफ और रबी फसलों के बीच कई महत्वपूर्ण अंतर हैं, जिनका ध्यान रखते हुए बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत किसानों को फसल नुकसान की स्थिति में सहायता प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य दोनों मौसमों में किसानों को सुरक्षित रखना और उनकी आर्थिक स्थिति को बनाए रखना है। बिहार राज्य फसल सहायता योजना में खरीफ और रबी फसलों के अंतर को समझाने के लिए नीचे एक चार्ट दिया गया है। 

विशेषताखरीफ फसल (Kharif Crop)रबी फसल (Rabi Crop)
बुवाई का समयमानसून की शुरुआत (जून-जुलाई)सर्दियों की शुरुआत (अक्टूबर-नवंबर)
कटाई का समयशरद ऋतु (सितंबर-अक्टूबर)गर्मियों की शुरुआत (मार्च-अप्रैल)
उगाई जाने वाली प्रमुख फसलेंधान, मक्का, बाजरा, ज्वार, सोयाबीन, मूंगफलीगेहूं, चना, सरसों, जौ, मटर
पानी की आवश्यकताअधिक (ज्यादा बारिश की जरूरत होती है)कम (कम बारिश या सिंचाई की जरूरत होती है)
प्राकृतिक आपदाओं का प्रभावबाढ़, अत्यधिक बारिश, सूखाठंड, पाला, ओलावृष्टि
फसल अवधिलगभग 3-4 महीनेलगभग 4-5 महीने
बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत सहायताखरीफ फसल के नुकसान की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैरबी फसल के नुकसान की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है
उपलब्धताबिहार राज्य में मानसून के दौरान प्रमुख रूप से उगाई जाती हैबिहार राज्य में सर्दियों के मौसम में प्रमुख रूप से उगाई जाती है
कृषि क्षेत्र का प्रभावखरीफ फसलों के नुकसान से किसानों को तत्काल आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है, जिससे उनकी आजीविका पर बड़ा प्रभाव पड़ता है।रबी फसलों के नुकसान से किसानों की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है, लेकिन यह उन्हें अगली बुवाई के लिए तैयार रहने में मदद करती है।

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana Apply Online – आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले योजना की अधिकारिक वेबसाइट esahkari.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “किसान कॉर्नर” सेक्शन में जाएं।
  • “रबी फसल सहायता योजना 2025” के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना किसान पंजीकरण नंबर दर्ज कर सर्च करें।
  • अब आवेदन फॉर्म खुल जाएगा – सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • मांगे गए दस्तावेज और शपथ पत्र अपलोड करें।
  • सुरक्षित बटन पर क्लिक कर OTP सत्यापन करें।
  • फाइनल सबमिट करें और एप्लीकेशन स्लिप डाउनलोड कर लें।

मुआवजा योग्य घोषित फसल

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana के तहत रबी फसलों को मुआवजा मिलने की सूचि:

ईख (गन्ना)22 जिलों में
आलू व प्याज15 जिलों में
गेहूंराज्य के सभी 38 जिलों में
टमाटर, बैंगन, मिर्च व गोभी10 से 12 जिलों में
मक्का31 जिलों में
चना, अरहर, राई-सरसों, मसूर17, 16, 37 और 34 जिलों में

योजना से जुड़े अन्य सवाल (FAQ)

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana में आवेदन करने की अंतिम तिथि कब है?

बिहार राज्य फसल सहायता योजना में आवेदन के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 थी। लेकिन योजना आवेदन की प्रक्रिया समय समय पर खोल दी जाती है जल्द ही आधिकारिक साइट पे आपको सुचना मिल जाएगी।

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana का स्टेटस कैसे चेक करें?

Fasal Sahayata Yojana Bihar का स्टेटस dbtagriculture.bihar.gov.in पर “आवेदन की स्थिति” विकल्प से जांचें।

Leave a Comment

UP Scholarship status check

UP Scholarship Status 2026: Complete Guide to Check Application & Payment Status Online

The UP Scholarship Status is one of the most searched topics among students in Uttar Pradesh every year. The Government ...
GST Portal

GST Portal: Complete Guide to GST Registration, Login, Returns, Payments & Services

The GST Portal is the official online platform launched by the Government of India to simplify Goods and Services Tax ...
PM SVANidhi Yojana

PM SVANidhi Yojana​ 2025 : पीएम स्वनिधि योजना

भारत सरकार द्वारा छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर ...
Gruha Lakshmi Scheme

Gruha Lakshmi Scheme 2025 : ಗೃಹ ಲಕ್ಷ್ಮಿ ಯೋಜನೆ

Gruha Lakshmi Scheme is an ambitious public welfare scheme launched by the Government of Karnataka, aiming to empower women in ...
UDID Card

Apply for UDID Card – Unique Disability Identity Card

The UDID Card full form is Unique Disability Identity. It is an initiative of the Government of India. This has ...
Harischandra Yojana

Harischandra Yojana Online Apply, Beneficiary List- हरिश्चंद्र योजना

Harischandra Yojana: भारत सरकार और राज्य सरकारें समय-समय पर जनता के हित में अनेक योजनाएं लाती रहती हैं। ऐसी ही ...
Updates On WhatsApp