प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को लाल किले से अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान PM Viksit Bharat Rojgar Yojana (PM-VBRY) की शुरुआत की। यह योजना 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 तक लागू रहेगी। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर देना, निजी क्षेत्र में पहली बार नौकरी करने वालों को प्रोत्साहन देना और नियोक्ताओं (Employers) को नए रोजगार सृजन के लिए प्रेरित करना है।
सरकार ने Viksit Bharat Rozgar Yojana के लिए लगभग ₹99,446 करोड़ (करीब 1 लाख करोड़ रुपए) का बजट तय किया है और लक्ष्य रखा है कि 3.5 करोड़ नए रोजगार बनाए जाएँ, जिसमें से 1.92 करोड़ रोजगार पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को मिलेंगे।
Overview: PM Viksit Bharat Rojgar Yojana
विषय | विवरण |
योजना का नाम | PM Viksit Bharat Rojgar Yojana |
लॉन्च तारीख | 15 अगस्त 2025 |
अवधि | 1 अगस्त 2025 – 31 जुलाई 2027 |
कुल बजट | ₹1 लाख करोड़ |
लक्ष्य नौकरियाँ | 3.5 करोड़, जिसमें 1.92 करोड़ पहली नौकरी प्राप्त करने वाले |
पार्ट A (कर्मचारी) | ₹15,000 (दो किस्तों में) |
पार्ट B (नियोक्ता) | ₹3,000 प्रति माह प्रति कर्मचारी, दो साल तक; मैन्युफैक्चरिंग में 4 साल तक |
Apply Mode | Online |
Official Site | https://www.pib.gov.in/ |
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना का मुख्य उद्देश्य
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana का उदेश्य निम्नलिखित है जो की निचे दर्शाया गया है।
- युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करना।
- पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को आर्थिक प्रोत्साहन देना।
- नियोक्ताओं को नए रोजगार सृजन के लिए प्रोत्साहित करना।
- EPFO पंजीकरण को बढ़ावा देकर रोजगार को औपचारिक (Formal) बनाना।
- युवाओं में वित्तीय साक्षरता (Financial Literacy) और बचत की आदत को बढ़ाना।
- विनिर्माण (Manufacturing) क्षेत्र में अधिक रोजगार सृजित करना।
Viksit Bharat Rojgar Yojana के लाभ
कर्मचारियों के लिए (पहली बार नौकरी करने वाले)
- अधिकतम ₹15,000 तक की प्रोत्साहन राशि।
- यह राशि दो किस्तों में मिलेगी।
- पहली किस्त 6 महीने लगातार नौकरी करने के बाद।
- दूसरी किस्त 12 महीने पूरे करने और वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण लेने के बाद।
- दूसरी किस्त का कुछ हिस्सा फिक्स्ड डिपॉजिट या सेविंग इंस्ट्रूमेंट में जमा होगा।
- राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए बैंक खाते में जाएगी।
नियोक्ताओं के लिए (Employers)
- प्रति कर्मचारी ₹3,000 प्रति माह तक प्रोत्साहन राशि।
- यह राशि 2 वर्षों तक दी जाएगी।
- निर्माण (Manufacturing) सेक्टर के लिए यह सहायता 4 साल तक मिलेगी।
- छोटी कंपनी (50 से कम कर्मचारी) को कम से कम 2 नए कर्मचारी रखने होंगे।
- बड़ी कंपनी (50 या उससे अधिक कर्मचारी) को कम से कम 5 नए कर्मचारी रखने होंगे।
- राशि सीधे नियोक्ता के PAN-लिंक्ड बैंक अकाउंट में जाएगी।
विकसित भारत रोजगार योजना की पात्रता
Employees
- पहली बार निजी क्षेत्र में नौकरी करने वाले।
- वेतन अधिकतम ₹1 लाख प्रति माह होना चाहिए।
- EPFO पंजीकरण अनिवार्य।
- 1 अगस्त 2025 से पहले EPFO में पंजीकृत नहीं होना चाहिए।
Employers
- EPFO से पंजीकृत कंपनी।
- नए कर्मचारियों को कम से कम 6 महीने तक बनाए रखना होगा।
- न्यूनतम 2 (छोटी कंपनियों में) या 5 (बड़ी कंपनियों में) नए कर्मचारी रखने होंगे।
Viksit Bharat Rojgar Yojana आवश्यक दस्तावेज
PM Viksit Bharat Rozgar Yojana में लाभ लीं के लिए निचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक खाता (आधार लिंक्ड)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- EPFO पंजीकरण विवरण (नियोक्ताओं के लिए)
- जॉइनिंग लेटर / रोजगार अनुबंध
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana वित्तीय सहायता (Financial Assistance)
- कर्मचारी के लिए: अधिकतम ₹15,000 (6 और 12 महीने के बाद 2 किस्तों में)।
- नियोक्ता के लिए: ₹3,000 प्रति माह प्रति कर्मचारी (2 साल तक, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 4 साल तक)।
- कुल योजना बजट: ₹99,446 करोड़ (लगभग 1 लाख करोड़ रुपए)।
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना Online Apply
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana में आवेदन दो अलग भागो में दिया गया है। पहला कर्मचारियों के लिए और दूसरा नियुक्ताओं के लिए।
- Employees के लिए आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले युवा को किसी ऐसी कंपनी/संस्था में नौकरी करनी होगी जो EPFO से पंजीकृत हो।
- नियोक्ता (Employer) कर्मचारी का EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) में पंजीकरण कराएगा और उसे Universal Account Number मिलेगा।
- कर्मचारी को अपने आधार कार्ड, बैंक अकाउंट और अन्य जरूरी जानकारी EPFO पोर्टल में दर्ज करनी होगी।
- नौकरी लगातार 6 महीने करने पर कर्मचारी के खाते में पहली किस्त (₹7,500 तक) DBT के माध्यम से भेजी जाएगी।
- 12 महीने पूरे होने पर कर्मचारी को फाइनेंशियल लिटरेसी ट्रेनिंग लेनी होगी।
- प्रशिक्षण के बाद कर्मचारी के खाते में दूसरी किस्त (₹7,500 तक) भेजी जाएगी।
Employers के लिए आवेदन प्रक्रिया
- कंपनी या संस्था पहले से EPFO से पंजीकृत होनी चाहिए।
- छोटी कंपनी (50 से कम कर्मचारी) को कम से कम 2 नए कर्मचारी रखने होंगे।
- बड़ी कंपनी (50 या अधिक कर्मचारी) को कम से कम 5 नए कर्मचारी रखने होंगे।
- नियोक्ता को हर महीने Electronic Challan-cum-Return (ECR) सही तरीके से EPFO पोर्टल पर भरना होगा।
- EPFO सभी नए कर्मचारियों का डेटा जांचेगा।
- सत्यापन के बाद सरकार द्वारा नियोक्ता के PAN-लिंक्ड बैंक अकाउंट में प्रति कर्मचारी ₹3,000 प्रति माह प्रोत्साहन राशि भेजी जाएगी।
- यह राशि 2 साल तक (निर्माण क्षेत्र के लिए 4 साल तक) दी जाएगी।
Viksit Bharat Rojgar Yojana FAQ
विकसित भारत योजना में कौन-कौन सी योजनाएं हैं?
Viksit Bharat Rojgar Yojana में समावेशी राष्ट्रीय प्रगति के लिए प्रधानमंत्री विकासशील भारत रोजगार योजना, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों सहित कई कल्याणकारी और विकास पहल शामिल हैं।
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना कब से लागू होगी?
PM Viksit Bharat Rojgar Yojana आधिकारिक तौर पर 1 अप्रैल 2025 से शुरू होगी, जो देश भर में ईपीएफओ आधारित प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार सहायता और नियोक्ताओं के लिए प्रोत्साहन सुनिश्चित करेगी।
प्रधानमंत्री रोजगार योजना कैसे मिलेगी?
युवाओं को ईपीएफओ-पंजीकृत कंपनियों में रोज़गार, नियोक्ता पंजीकरण, यूएएन जनरेशन और निरंतर काम की आवश्यकता होती है। सत्यापन के बाद, Viksit Bharat Rozgar Yojana के तहत वित्तीय सहायता सीधे कर्मचारियों और नियोक्ताओं के खाते में जमा की जाती है।
विकसित भारत क्या है?
विकसित भारत रोजगार योजना 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण का विजन है, जो आर्थिक विकास, सामाजिक कल्याण, रोजगार सृजन, डिजिटल परिवर्तन और प्रत्येक नागरिक के लिए समावेशी विकास पर केंद्रित है।