PM Kisan Update कैसे करे ?

16 वि क़िस्त अब लाभार्थी किसानो के खातों में आने वाली है, अगर आपको लगता है की आपने PM Kisan Registration के समय या हाल फिलहाल ही आपका मोबाइल नंबर, आधार कार्ड में कुछ बदलाव हुआ है तो आप तुरंत अपना PM Kisan Update या PM Kisan Online Correction करवा ले जिससे आने वाली 6000 राशि सीधे आपके पीएम किसान योजना खाता में ट्रांसफर हो जाए । 

पीएम किसान (PM Kisan ) भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु शुरू की गयी थी। जिसमे लाभार्थी किसानो को सालाना 6000 नकद राशि 3 क़िस्त में मिलेगी ।

सरकार की इस योजना से अभी तक कई लाखो करोडो किसानो ने अपनी आर्थिक मदद की है और कर रहे है । लघु और सीमांत किसान PM Kisan Samman Nidhi से  अपनी  फसलों  में अच्छे बीज और खाद का प्रयोग कर पा रहे है जिससे उन्हें फसल की  अच्छी पैदावार मिलती है और अपनी स्थिति से ऊपर उठने का मौका भी मिलता है जो की देश के किसानो की प्रगति को दिखता है।

PM Kisan Update की ज़रूरत क्यों पड़ती हैं ?

PM Kisan योजना केअंतर्गत लाभार्थियों के खाते को अपडेट करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है इसके कुछ मुख्य कारण इस प्रकार हैं 

  1. मोबाइल नंबर में बदलाव होना – अगर लाभार्थी अपना मोबाइल नंबर बदल देता है किसी कारण से तो उसे PM Kisan Update करना ज़रूरी होता है। नंबर अपडेट न होने से उन्हें किसी भी तरीके का नोटिफिकेशन या अन्य कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पायेगी।
  2. बैंक खाते में बदलाव होना –  किसानो के अपने  बैंक खाता में बदलाव होने से भी नए बैंक खाते का विवरण PM Kisan पोर्टल पर अपडेट करना आवश्यक होता है। ऐसा नहीं करने से किसानो के पीएम किसान योजना खाते में राशि ट्रांसफर नहीं हो पाती ।
  3. आधार कार्ड में बदलाव – आधार कार्ड में कोई बदलाव होता है जैसे नाम, पता, बायोमेट्रिक अपडेट, फोटो अपडेट, इस सब को भी PM Kisan पोर्टल पर अपडेट करना ज़रूरी होता हैं । 
  4.  लाभार्थी की मृत्यु – लाभार्थी किसान की मृत्यु हो जाने पर उसके वारिस के नाम पर लाभ ट्रांसफर के लिए खाते को अपडेट करना पड़ता है

इसलिए, PM Kisan खाते का समय-समय पर अपडेट होना बहुत ज़रूरी है ताकि लाभार्थी को कोई परेशानी न हो और लाभ मिलता रहे।

PM Kisan Update कैसे करे ?

PM Kisan Registration के समय फॉर्म में गलती हो जाना या जानकारी सही से नहीं भरना, नए किसानो से ऐसी त्रुटि होना आम  बात है लेकिन बाद में  PM Kisan Status  को अपडेट नहीं करवाना किसानो के लिए समस्या पैदा कर देती है । ऐसा होने पर किसान भाइयो को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता। ऐसी स्थिति में  आपको  PM Kisan Online Correction या  PM Kisan Update करना आवशयक हो जाता है जो की आप चाहे तो घर बैठे भी कर सकते नहीं तो घर के पास किसी कॉमन सर्विस  सेंटर पर जा कर करवा सकते  हैं। 

PM Kisan Update करने की प्रक्रिया 

आसान  से  स्टेप्स  को  फॉलो  करके  आप  अपना PM Kisan Update कर सकते  है।  

  1. सबसे  पहले  आपको  PM kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।  
PM Kisan Official Website Homepage
  1. वहाँ आपको  “Farmer Corner” में जाके “Update for self registered farmers”का ऑप्शन दिखेगाउसपे क्लिक करना  है ।
  1. क्लिक करने के बाद नए पेज पर आपसे आपका आधार नंबर पूछा जाएगा उसको भरके और दिए गए  captcha code को  दर्ज़ कर के आपको सर्च बटन पर क्लिक करना हैं 
  1. क्लिक करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा ,उसको सबमिट करना  है।  
  2. OTP सबमिट करने के बाद आपके सामने अब  PM Kisan Registration form खुल जायेगा अब आप जहाँ जहाँ अपडेट  करना चाहते है वहाँ नयी जानकारी भर के Update बटन पर क्लिक कर दे।

अब आपका PM Kisan Registration Update Form विभाग के पास सत्यापन के लिए चला जाएगा।

PM Kisan Name Correction

अगर फॉर्म भरते समय आपके नाम में कोई त्रुटि रह गयी है या आपका नाम आधार कार्ड में अपडेट नहीं हुआ हैं तो आपको भी PM Kisan Status में अपना नाम as per Aadhar करवाना होगा। पर ध्यान रहे आधार कार्ड के अनुसार नाम में बदलवा सिर्फ वो ही लाभार्थी कर सकते है जिनके नाम UIDAI के साथ डेमो प्रमाणीकरण के दौरान विफल हो गए थे । 

निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने नाम को आधार कार्ड के अनुसार कर सकते है।  

  1. सबसे  पहले  आपको  PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना  है। 
  2. वहाँ  आपको  Farmer Corner में जाके  “Name Correction As Per Aadhar” का ऑप्शन दिखेगा उसपे  क्लिक करना  है । 
  3. वहां आप अपने PM Kisan Registration Number की मदद से और दिए गए captcha code को दर्ज़ करके अपने आधार कार्ड के अनुसार नाम में अपडेट कर सकते है।

FAQ

पीएम किसान के आवेदन में नाम सुधारने के लिए आपको किस दस्तावेज की जरूरत पड़ती है?

पीएम किसान के आवेदन में नाम सुधारने के लिए आवेदकों को आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है ।

पीएम किसान योजना खाता कैसे चेक करें

आप अपने पीएम किसान खाता से जुडी जानकारी PM Kisan Samman Nidhi की आधिकारिक वेबसाइट पर जा के PM Kisan Status से प्राप्त कर सकते है ।

पीएम किसान रजिस्ट्रेशन के लिए कौन-से दस्तावेज़ चाहिए?

pm kisan required documents

आधार कार्ड, बैंक पासबुक और जमीन के दस्तावेज़ चाहिए।

Leave a Comment

e Panta Login

e Panta Login – Complete Guide for Farmers (Andhra Pradesh)

The e Panta Login system is an important digital service introduced by the Andhra Pradesh government to help farmers access ...
UP Scholarship status check

UP Scholarship Status 2026: Complete Guide to Check Application & Payment Status Online

The UP Scholarship Status is one of the most searched topics among students in Uttar Pradesh every year. The Government ...
GST Portal

GST Portal: Complete Guide to GST Registration, Login, Returns, Payments & Services

The GST Portal is the official online platform launched by the Government of India to simplify Goods and Services Tax ...
PM SVANidhi Yojana

PM SVANidhi Yojana​ 2025 : पीएम स्वनिधि योजना

भारत सरकार द्वारा छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर ...
Gruha Lakshmi Scheme

Gruha Lakshmi Scheme 2025 : ಗೃಹ ಲಕ್ಷ್ಮಿ ಯೋಜನೆ

Gruha Lakshmi Scheme is an ambitious public welfare scheme launched by the Government of Karnataka, aiming to empower women in ...
UDID Card

Apply for UDID Card – Unique Disability Identity Card

The UDID Card full form is Unique Disability Identity. It is an initiative of the Government of India. This has ...
Updates On WhatsApp