Namo Shetkari Yojana 2025 – नमो शेतकरी योजना

Namo Shetkari Yojana: भारत कृषि प्रधान देश है, और किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए केंद्र व राज्य सरकारें समय-समय पर योजनाएं लाती रहती हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई नमो शेतकरी योजना किसानों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। यह योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के समानांतर राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि Namo Shetkari Yojana क्या है, इसके लाभार्थी की स्थिति (Namo Shetkari Yojana beneficiary status) कैसे जांचें, किस्त की तारीख (Namo Shetkari Yojana installment date) क्या है, लाभार्थियों की सूची ( Shetkari Yojana Beneficiary List) कैसे देखें और ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें।

Namo Shetkari Mahasanman Nidhi Yojana क्या है?

नमो शेतकरी महासनमान निधी योजना महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक आर्थिक सहायता योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य के किसानों को सालाना ₹6,000 की अतिरिक्त आर्थिक मदद प्रदान करना है। यह राशि केंद्र सरकार की PM KISAN Yojana से मिलने वाली ₹6,000 की सहायता के अतिरिक्त होगी।

यानी कि यदि कोई किसान PM-KISAN योजना के अंतर्गत आता है, तो उसे अब कुल ₹12,000 सालाना (₹6000 केंद्र सरकार से और ₹6000 राज्य सरकार से) मिलेंगे। यह सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में तीन किस्तों में ट्रांसफर की जाती है।

शेतकरी योजना की मुख्य विशेषताएं 

  • वार्षिक सहायता राशि: ₹6,000 (तीन किस्तों में ₹2,000)
  • लाभार्थी: महाराष्ट्र के लघु और सीमांत किसान
  • किस्तों की संख्या: साल में तीन बार ₹2000 की किश्त
  • डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT): राशि सीधे बैंक खाते में
  • ऑनलाइन पंजीकरण और स्थिति जांच की सुविधा

नमो शेतकरी महासनमान निधी योजना  – जानकारी तालिका

विषयविवरण
योजना का नामनमो शेतकरी महासन्मान निधी योजना (Namo Shetkari Mahasanman Nidhi Yojana)
शुरुआत2023 (महाराष्ट्र सरकार द्वारा)
लाभार्थीमहाराष्ट्र के छोटे और सीमांत किसान
प्रमुख उद्देश्यकिसानों को वार्षिक ₹6,000 की अतिरिक्त सहायता प्रदान करना
सहायता राशि₹6,000 प्रति वर्ष (₹2,000 की 3 किस्तों में)
कुल सहायता (PM-KISAN सहित)₹12,000 प्रति वर्ष (₹6,000 केंद्र सरकार + ₹6,000 राज्य सरकार)
किस्तों की संख्या3 (हर चार माह में एक)
किस्त तिथि (2025)अगली किस्त: फरवरी 2025 (संभावित)
किस्त वितरण प्रणालीDBT (Direct Benefit Transfer) द्वारा सीधे बैंक खाते में
योग्यता शर्तेंमहाराष्ट्र निवासी- PM-KISAN लाभार्थी- आधार लिंक बैंक खाता
ऑनलाइन पोर्टलhttps://aaplesarkar.mahaonline.gov.in/
स्थिति जांच (Status)लाभार्थी स्थिति वेबसाइट पर मोबाइल/रजिस्ट्रेशन नंबर से जांचें
लाभार्थी सूचीजिला, तालुका, गांव के अनुसार पोर्टल पर उपलब्ध
ऑनलाइन पंजीकरणमहाडीबीटी पोर्टल या आपले सरकार पोर्टल के माध्यम से
संपर्क हेल्पलाइन020-26123648

शेतकरी योजना 2025 की पात्रता है? (Eligibility Criteria)

  • आवेदक महाराष्ट्र राज्य का निवासी हो
  • लघु या सीमांत किसान हो (2 हेक्टेयर से कम भूमि धारक)
  • PM-KISAN योजना का लाभार्थी होना अनिवार्य
  • आधार से लिंक बैंक खाता आवश्यक
  • सरकारी कर्मचारी या इनकम टैक्स भरने वाले किसान अपात्र

Namo Shetkari Yojana Online Registration- नमो शेतकरी योजना में ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

Namo shetkari yojana online registration की प्रक्रिया बहुत सरल है:

  1. महाराष्ट्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Login करे। 
  2. “नमो शेतकरी योजना” पर क्लिक करें
  3. आधार नंबर डालें और OTP सत्यापन करें
  4. अपनी व्यक्तिगत जानकारी, भूमि विवरण और बैंक डिटेल भरें
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  6. “Submit” बटन पर क्लिक करें

 नमो शेतकरी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • भूमि दस्तावेज
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

 Namo Shetkari Yojana Beneficiary List में अपना नाम कैसे चेक करें?

  1. Namo Shetkari Yojana official website पर जाएं:
    सबसे पहले, महाराष्ट्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://nsmny.mahait.org/ पर जाएं।
  2. लाभार्थी स्थिति जांचें:
    होम पेज पर “Beneficiary Status” या “लाभार्थी स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपना विवरण भरें:
    आपके पास दो विकल्प होंगे:
    • रजिस्ट्रेशन नंबर: यदि आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर है, तो उसे दर्ज करें।
    • मोबाइल नंबर: यदि आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है, तो अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  4. कैप्चा कोड भरें:
    दिया गया कैप्चा कोड सही-सही भरें।
  5. OTP प्राप्त करें:
    “Get OTP” बटन पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा।
  6. OTP दर्ज करें:
    प्राप्त OTP को दिए गए बॉक्स में भरें और “Submit” पर क्लिक करें।
  7. स्थिति देखें:
    अब आपकी लाभार्थी स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

Namo Shetkari Mahasanman Nidhi Yojana Installment Date

1st installment date27 जुलाई 2023
2nd installment date15 नवंबर 2023
3rd installment date28 फरवरी 2024
Namo Shetkari Yojana 4th instalment date18 जून 2024
5th installment date5 अक्टूबर 2024
6th installment dateमार्च 2025

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. क्या शेतकरी योजना केवल PM-KISAN लाभार्थियों के लिए है?

हां, केवल वे किसान जो PM-KISAN के तहत पंजीकृत हैं, वही नमो शेतकरी योजना के पात्र हैं।

2. योजना की राशि कब आएगी?

वर्ष में तीन बार – जून, अक्टूबर और फरवरी/मार्च में किस्त दी जाती है।

3. अगर नाम लाभार्थी सूची में नहीं है तो क्या करें?

आप अपने निकटतम CSC केंद्र या कृषि विभाग से संपर्क करें और शिकायत दर्ज कराएं।

4. नमो शेतकरी योजना स्टेटस कैसे चेक करे ?

नमो शेतकरी योजना का स्टेटस चेक करने के लिए, आप पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “फार्मर कॉर्नर” सेक्शन में “Beneficiary List” विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं। आप चाहें तो अपना आधार कार्ड नंबर या बैंक अकाउंट नंबर डालकर भी स्टेटस चेक कर सकते हैं। अगर आपको कोई समस्या आती है। 

Leave a Comment

Sarathi Parivahan Sewa

Sarathi Parivahan Sewa Portal : सारथी परिवहन सेवा 2025

Sarathi Parivahan Sewa: भारत सरकार ने नागरिकों को परिवहन संबंधी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए सारथी परिवहन सेवा पोर्टल ...
WB Nabanna Scholarship

WB Nabanna Scholarship 2025: Apply Form, Status Check & Income Criteria

To promote education in India, the central and state governments keep bringing scholarship schemes from time to time. WB Nabanna ...
Mahabocw

Mahabocw Login & Registration Online, Eligibility, and Benefits

The Maharashtra Building and Other Construction Workers Welfare Board (MAHABOCW) is a statutory body under the Maharashtra government, working to ...
Udyogini Scheme

Udyogini Scheme Karnataka 2025 – महिला उद्योगिनी योजना, ₹3 लाख तक का ऋण

Udyogini Scheme 2025: उद्योगिनी योजना कर्नाटक राज्य की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान ...
pradhanmantri rojgar sangam yojana

Rojgar Sangam Yojana 2025 : (सेवायोजन) रोजगार संगम योजना क्या है?

भारत सरकार और राज्य सरकारें समय-समय पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए अनेक योजनाएं शुरू ...
Meebhoomi

AP Meebhoomi 2025, View 1B, Adangal, E-Passbook, Village Map

In the digital age, land records and property documentation are transitioning rapidly from traditional paperwork to online platforms. One such ...
Updates On WhatsApp