Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana 2025 – बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना Online Apply

Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana: भारत में कृषि अर्थव्यवस्था का आधार सिंचाई है और निजी नलकूप योजना किसानों के लिए एक सशक्त पहल है जो उन्हें सिंचाई के लिए आत्मनिर्भर बनाती है। बिहार सरकार ने इसी उद्देश्य से “मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना” चलाई है। योजना के “सात निश्चय‑02” मिशन के अंतर्गत पहले से चिन्हित भूभागों एवं ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर कुल 35,000 निजी नलकूपों के निर्माण की व्यवस्था की गई है। यह योजना बिहार सरकार लघु जल संसाधन विभाग (Minor Water Resources Department) द्वारा संचालित है।

मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना 2025 – अवलोकन

योजना का नाममुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना
संचालन विभागलघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार
मुख्य उद्देश्यकिसानों को निजी नलकूप (बोरवेल) हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करना
लाभार्थी वर्गसभी वर्गों के किसान (SC/ST को प्राथमिकता)
कुल लक्षित नलकूप35,000 (सात निश्चय-2 योजना के अंतर्गत)
बोरिंग अनुदान राशि₹600 (सामान्य), ₹840 (OBC), ₹960 (SC/ST) प्रति मीटर
मोटर पंप पर सब्सिडी₹20,000 – ₹30,000 (2HP, 3HP, 5HP तक)
गहराई सीमान्यूनतम 15 मीटर से अधिकतम 70 मीटर
न्यूनतम भूमि आवश्यकता0.40 एकड़ कृषि योग्य भूमि
पात्रताकिसान के नाम पर भूमि, पहले से कोई नलकूप न हो
आवश्यक दस्तावेजआधार कार्ड, खतियान/खेसरा, बैंक पासबुक, पासपोर्ट फोटो, भूमि की फोटो
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन आवेदन – mwrd.bihar.gov.in/mnny 

Objectives (उद्देश्य) – Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana Bihar 2025

Nalkup Yojna Bihar के उद्देश्य हैं:

  • नलकूप कनेक्शन पहुंचाना “सात निश्चय‑02” मिशन के तहत हर खेत तक पानी (Nalkoop Connection) पहुँचाना निर्णायक लक्ष्य था। निजी नलकूप योजना उसी पहल की विस्तारित शाखा है।
  • लक्ष्य: 35,000 नलकूपों का निर्माण, जिससे अनुमानित 1.75 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। वहीं Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana के तहत फसल क्षति की स्थिति में किसानों को प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता भी दी जाती है।
  • प्रभाव: किसानों को समय पर जलमर्ग मिलेगा, कृषि उत्पादन में वृद्धि आएगी, और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही वे Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana Bihar Status Check के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति आसानी से ऑनलाइन देख सकेंगे।

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना ऑनलाइन आवेदन – Bihar Niji Nalkup Yojana 2025 Online Registration 

Niji Nalkoop Yojana 2025 हेतु ऑनलाइन आवेदन के तरीके निम्लिखित हैं:

  • आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ: योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए, सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mwrd.bihar.gov.in/mnny पर जायें।
  • आवेदन करें: होमपेज पर “कृषक आवेदन करें” बटन पर क्लिक करें।
  • मोबाइल से लॉगिन करें: किसान को अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, OTP आएगा जिसे दर्ज करने पर लॉगिन हो जाएगा।
  • आवश्यक विवरण भरें: इसके बाद मांगी गई जानकारी भरें। जैसे, नाम, पिता/पति का नाम, आधार संख्या, जाति वर्ग, खाता, खेसरा, रकबा आदि।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें: फिर आवशयक दस्तावेज़ों को अपलोड करें। उदाहरण के लिए, आधार कार्ड की प्रति, बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी, खतियान/खेसरा प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो  इत्यादि। आवेदन करते समय यह ध्यान रखें कि Mukhyamantri Niji Nalkup Yojana Bihar Last Date से पहले सभी दस्तावेज समय पर जमा कर दिए जाएं।
  • आवेदन सबमिट करें: अब आवेदन की सभी जानकारी दोबारा जांचें और “Final Submit” करें। इसके बाद एक Acknowledgment Number (पावती संख्या) प्राप्त होगी, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Required Documents for Bihar Niji Nalkup Yojana 2025 – आवश्यक दस्तावेज़ो की सूची

Mukhyamantri Nalkup Yojana 2025 हेतु आवश्यक दस्तावेज़ निम्न हैं:

  1. आधार कार्ड (किसान का)
  2. बैंक पासबुक (DBT हेतु)
  3. खाता-खेसरा/भू-स्वामित्व प्रमाणपत्र
  4. पासपोर्ट साइज़ फोटो
  5. स्थल की तस्वीर (जहां नलकूप लगाना है)
  6. जाति प्रमाण पत्र (SC/ST के लिए)

बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2025 पात्रता – Bihar Shatabdi Niji Nalkup Yojana Eligibility Criteria

Mukhyamantri Bihar Nalkup Yojana का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता शर्तें होती हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • योजना का लाभ केवल पंजीकृत किसानों को मिलता है।
  • किसान के पास अपनी कृषि भूमि होनी चाहिए।
  • भूमि की स्थिति भूजल स्रोत के अनुकूल होनी चाहिए।
  • इस योजना में प्राथमिकता लघु और सीमांत किसानों को दी जाती है।
  • आवेदन करने वाले किसान के पास पहले से कोई निजी नलकूप नहीं होना चाहिए।

Niji Nalkup Yojana Bihar Subsidy Details – मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना बिहार सब्सिडी विवरण

बोरिंग (प्रति मीटर)

  • सामान्य वर्ग: ₹ 600
  • OBC: ₹ 840
  • SC/ST: ₹ 960
    ध्यान दें: बोरिंग गहराई की सीमा – न्यूनतम 15 मीटर, अधिकतम 70 मीटर।

 मोटर पंप सेट

  • 2 HP: ₹ 20,000
  • 3 HP: ₹ 25,000
  • 5 HP: ₹ 30,000
    ध्यान दें: SC/ST वर्ग को यह सब्सिडी 80% तक तकदी दुगनी दी जाती है।

तकनीकी विनिर्देश

  • बोरिंग व्यास: 4 – 6 इंच
  • गहराई सीमा: 15 – 70 मीटर
  • सामग्री: सभी सामग्री Indian Standards (ISI/PSC) गुणवत्ता अनुरूप होनी चाहिए।

महत्वपूर्ण प्रश्न

मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना क्या है?

यह योजना बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य किसानों को निजी नलकूप (बोरवेल) स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। जिससे सिंचाई की सुविधा मिले और खेती में आत्मनिर्भरता बढ़े।

Mukhymantri Niji Nalkup Yojana में कितनी सब्सिडी दी जाती है?

बोरिंग पर सब्सिडी: ₹600 से ₹960 प्रति मीटर (जाति के अनुसार)
मोटर पंप पर सब्सिडी: ₹20,000 से ₹30,000 तक (पंप की क्षमता अनुसार)

Leave a Comment

PM SVANidhi Yojana

PM SVANidhi Yojana​ 2025 : पीएम स्वनिधि योजना

भारत सरकार द्वारा छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर ...
Gruha Lakshmi Scheme

Gruha Lakshmi Scheme 2025 : ಗೃಹ ಲಕ್ಷ್ಮಿ ಯೋಜನೆ

Gruha Lakshmi Scheme is an ambitious public welfare scheme launched by the Government of Karnataka, aiming to empower women in ...
UDID Card

Apply for UDID Card – Unique Disability Identity Card

The UDID Card full form is Unique Disability Identity. It is an initiative of the Government of India. This has ...
Harischandra Yojana

Harischandra Yojana Online Apply, Beneficiary List- हरिश्चंद्र योजना

Harischandra Yojana: भारत सरकार और राज्य सरकारें समय-समय पर जनता के हित में अनेक योजनाएं लाती रहती हैं। ऐसी ही ...
Nanda Gaura Yojana

Nanda Gaura Yojana Online Apply Last Date 2025- नंदा गौरा योजना

Nanda Gaura Yojana- नंदा गौरा योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा बेटियों के कल्याण के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण सामाजिक ...
PM Vishwakarma Shram Samman Yojana

Vishwakarma Shram Samman Yojana​ 2025: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना

भारत के पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। लकड़ी, धातु, मिट्टी, कपड़ा और अन्य पारंपरिक ...
Updates On WhatsApp