Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana 2025 : मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना

Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana: “मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना” की शुरुआत मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2021 में की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन अनाथ, अर्ध-अनाथ और बेसहारा बच्चों को सहायता प्रदान करना था। जिन्होंने कोविड-19 महामारी या अन्य कारणों से अपने माता-पिता को खो दिया है। इस योजना के तहत, बच्चों को स्थिति और स्थान के आधार पर हर महीने ₹4,000 से ₹5,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।

योजना का उद्देश्य इन बच्चों को आर्थिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, और आवास जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के साथ आत्मनिर्भर बनाना है। ताकि वे समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें और उनका भविष्य सुरक्षित हो।

Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana 2025: Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना
शुरुआत वर्ष2021 (मध्य प्रदेश सरकार द्वारा)
लाभार्थी0 से 18 वर्ष तक के बच्चे
लाभ की राशि(ग्रामीण) ₹4,000 प्रतिमाह(शहरी) ₹5,000 प्रतिमाह
संचालन विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश सरकार
पात्रतामध्य प्रदेश निवासी, अनाथ/अर्ध-अनाथ, 0–18 वर्ष के बच्चे
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन (Samagra पोर्टल) व ऑफलाइन (CDPO/DCPO कार्यालय)
आवश्यक दस्तावेज़आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण, स्कूल सर्टिफिकेट आदि
योजना का प्रभाव40,000+ बच्चों को सहायता, बाल विवाह/श्रम में कमी, शिक्षा में वृद्धि
आधिकारिक पोर्टलhttps://samagra.gov.in

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना आवेदन प्रक्रिया – Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana Apply

इस योजान का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:

Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana Registration Online

  1. मध्य प्रदेश सरकार की समग्र पोर्टल (https://samagra.gov.in) पर जाएं।
  2. “बाल आशीर्वाद योजना” विकल्प चुनें।
  3. फिर आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  4. अब आवेदन को सबमिट करें और रसीद डाउनलोड करें।
  5. आप मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना pdf download भी कर सकते हैं। 

Bal Ashirwad Yojana Apply Offline

  1. जिला बाल संरक्षण अधिकारी (DCPO) या CDPO कार्यालय जाएं।
  2. आवेदन फॉर्म प्राप्त करें और भरें। 
  3. सभी दस्तावेज़ संलग्न करें।
  4. आवेदन पत्र संबंधित कार्यालय में जमा करें।
  5. सत्यापन के बाद बच्चे को योजना में सम्मिलित कर लिया जाएगा। 

Important Documents for Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana (आवश्यक दस्तावेज़)

आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है:

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र या उम्र का प्रमाण
  • माता या पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड (बच्चे और अभिभावक का)
  • स्कूल प्रमाण पत्र (अगर बच्चा विद्यालय में पढ़ता हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण

Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana Eligibility Criteria

इस योजना (Bal Ashirwad Yojana MP) का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होता है:

  1. बच्चा मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  2. बच्चे की उम्र 0 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  3. बच्चा अनाथ, अर्ध-अनाथ या माता-पिता में से किसी एक की मृत्यु के बाद बेसहारा हो।
  4. बच्चा परित्यक्त हो या सड़क पर रहने वाला हो (अगर माता-पिता ने छोड़ दिया हो)।
  5. बच्चे को कोई अन्य सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ न मिल रहा हो जिससे दोहरी सहायता से बचा जा सके।

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना मध्यप्रदेश का उद्देश्य

बाल आशीर्वाद योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं है, बल्कि एक संपूर्ण सामाजिक सुरक्षा प्रणाली उपलब्ध कराना है। इसके मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं:

  • अनाथ बच्चों को गरिमामय जीवन जीने का अवसर देना।
  • शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और संरक्षण के क्षेत्र में सहायता देना।
  • बच्चों को बाल श्रम, बाल विवाह और शोषण से बचाना।
  • उन्हें आत्मनिर्भर और शिक्षित नागरिक बनाना।
  • इसी तरह देश के गरीब लोगों जैसे, शिल्पकार, मजदूर, आदि की सहयता हेतु पीएम विश्वकर्मा योजना का संचालन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का प्रभाव

Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana का असर राज्य के हजारों बच्चों के जीवन में सकारात्मक रूप से देखा गया है:

  1. शिक्षा प्राप्त करने वाले अनाथ बच्चों की संख्या में वृद्धि।
  2. बाल विवाह और बाल श्रम की घटनाओं में कमी।
  3. बच्चों का आत्मविश्वास और सामाजिक सुरक्षा में सुधार।
  4. बाल गृहों में रहने वाले बच्चों के पुनर्वास में तेजी।

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लाभ

बाल आशीर्वाद योजना के तहत बच्चों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाते हैं:

  • आर्थिक सहायता
  • शिक्षा और छात्रवृत्ति
  • स्वास्थ्य सेवाएं
  • पुनर्वास एवं छात्रावास सुविधा
  • रोजगार प्रशिक्षण एवं आत्मनिर्भरता

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना कब शुरू हुई?

यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 23 अगस्त 2022 को शुरू की गई थी।

क्या मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना online apply कर सकते हैं?

हाँ, बाल आशीर्वाद योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल https://scps.mp.gov.in से किया जा सकता है। आवेदन निःशुल्क होता है तथा Mukhyamantri Bal Ashirwad Yojana Form PDF भी पोर्टल पर उपलब्ध है।

Leave a Comment

PM SVANidhi Yojana

PM SVANidhi Yojana​ 2025 : पीएम स्वनिधि योजना

भारत सरकार द्वारा छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर ...
Gruha Lakshmi Scheme

Gruha Lakshmi Scheme 2025 : ಗೃಹ ಲಕ್ಷ್ಮಿ ಯೋಜನೆ

Gruha Lakshmi Scheme is an ambitious public welfare scheme launched by the Government of Karnataka, aiming to empower women in ...
UDID Card

Apply for UDID Card – Unique Disability Identity Card

The UDID Card full form is Unique Disability Identity. It is an initiative of the Government of India. This has ...
Harischandra Yojana

Harischandra Yojana Online Apply, Beneficiary List- हरिश्चंद्र योजना

Harischandra Yojana: भारत सरकार और राज्य सरकारें समय-समय पर जनता के हित में अनेक योजनाएं लाती रहती हैं। ऐसी ही ...
Nanda Gaura Yojana

Nanda Gaura Yojana Online Apply Last Date 2025- नंदा गौरा योजना

Nanda Gaura Yojana- नंदा गौरा योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा बेटियों के कल्याण के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण सामाजिक ...
PM Vishwakarma Shram Samman Yojana

Vishwakarma Shram Samman Yojana​ 2025: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना

भारत के पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। लकड़ी, धातु, मिट्टी, कपड़ा और अन्य पारंपरिक ...
Updates On WhatsApp