Ladli Behna Yojana 23rd Installment Date-लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त

Ladli Behna Yojana 23rd Installment Date: मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना के तहत राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को हर माह ₹1250 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनकी जीवनशैली में सुधार लाना है।

अब तक इस योजना के अंतर्गत 22 किस्तें लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में सफलतापूर्वक भेजी जा चुकी हैं। सभी लाभार्थी महिलाएं अब 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं, जिसे सरकार जल्द ही जारी करने वाली है।

इस लेख में हम आपको लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त की संभावित तारीख, स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया, पात्रता शर्तें, जरूरी दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में विस्तार से बताएंगे। यदि आप इस योजना की लाभार्थी हैं, तो कृपया इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।

Ladli Behna Yojana 23rd Installment Date Overview

पोस्ट का नामLadli Behna Yojana 23th Installment Date
योजना का नामलाडली बहना योजना
लाभार्थीमध्य प्रदेश की महिलाएं
सहायता राशि1250 रुपये प्रति माह
22वीं किस्त जारी8 मार्च 2025
संभावित 23वीं किस्त जारी तिथि10 अप्रैल 2025
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त कब तक आएगी ?

इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ₹1250 की राशि ट्रांसफर की जाती है। पिछली यानी 22वीं किस्त का भुगतान 8 मार्च 2025 को किया गया था। Ladli Behna Yojana 23rd Installment Date 10 अप्रैल 2025 आएगी। हालांकि, सरकार की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पहले की तरह इस बार भी अप्रैल माह की 10 तारीख तक राशि ट्रांसफर होने की पूरी उम्मीद है।

Ladli Behna Yojana 23th Installment के लिए पात्रता

लाड़ली बहना योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश राज्य की महिलाओं को ही दिया जाता है। इस योजना को खासतौर पर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। नीचे दी गई शर्तों को पूरा करने वाली महिलाएं इस योजना के तहत पात्र मानी जाती हैं:

  • केवल मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी महिलाएं ही इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • योजना का लाभ विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाओं को दिया जाता है।
  • आवेदनकर्ता महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  • जिन महिलाओं के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है, वे इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • लाभ पाने के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है।

Ladli Behna Yojana 23th Installment Status चेक कैसे करें?

लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत अपनी 23वीं किस्त का भुगतान विवरण देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध विकल्प “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें।
  3. अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना आवेदन नंबर, समग्र आईडी और कैप्चा कोड भरना होगा।
  4. सभी जानकारी भरने के बाद “गेट ओटीपी” बटन पर क्लिक करें।
  5. आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) प्राप्त होगा, जिसे निर्धारित स्थान पर दर्ज करके वेरीफाई करें।
  6. ओटीपी सत्यापन के बाद आपकी स्क्रीन पर योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्त का पूरा भुगतान विवरण प्रदर्शित हो जाएगा।

Leave a Comment

pm kissna

PM Viksit Bharat Rojgar Yojana: विकसित भारत रोजगार योजना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को लाल किले से अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान PM Viksit Bharat ...
Bandhkam Kamgar Yojana

Bandhkam Kamgar Yojana Online Registration 2025- बांधकाम कामगार योजना 

Bandhkam Kamgar Yojana: बांधकाम कामगार योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण सामाजिक कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य ...
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana 2025: प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना

भारत में कृषि केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि एक परंपरा, संस्कृति और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। PM Dhan Dhanya ...
Duare Sarkar

Duare Sarkar Status Check 2025 – দুয়ারে সরকার

Duare Sarkar 2025 is an initiative of West Bengal's CM Mamata Banerjee in December 2020. It aims to provide services ...
Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana

Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana 2025 – मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना List

Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana 2025: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसे 2018 में ...
Palanhar Yojana

Rajasthan Palanhar Yojana 2025​ – पालनहार योजना में बढ़ाई गई राशि, ₹2000 प्रति वर्ष

Palanhar Yojana 2025: पालनहार योजना राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा एक कल्याणकारी योजना है। जिसका उद्देश्य अनाथ, निराश्रित एवं विशेष ...
Updates On WhatsApp