Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana 2025 – बिहार समग्र गव्य विकास योजना, गाय पालन पर 75% सब्सिडी

Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana 2025: बिहार सरकार द्वारा प्रारंभ की गई बिहार समग्र गव्य विकास योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसका उद्देश्य राज्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना और ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है। इसके अंतर्गत 2, 4, 15 या 20 दुधारू पशुओं पर आधारित “डेयरी यूनिट” स्थापित करने के लिए सब्सिडी एवं तकनीकी सहायता प्रदान की जाती है। 

योजना का संचालन गव्य विकास निदेशालय, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा किया जाता है। इसके तहत पशुओं की नस्ल सुधार, चारा प्रबंधन, टीकाकरण, प्रशिक्षण और विपणन में भी मदद दी जाती है। इसका उद्देश्य युवाओं और महिला स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करना है।

अवलोकन बिहार समग्र गव्य विकास योजना 2025

योजना का नामबिहार समग्र गव्य विकास योजना (Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana)
मुख्य उद्देश्यदुग्ध उत्पादन बढ़ाना, पशुपालकों की आय बढ़ाना, स्वरोजगार को बढ़ावा देना
कार्यक्षेत्रराज्य के सभी जिले में
लाभार्थीबिहार के ग्रामीण पशुपालक, महिला SHG, बेरोजगार युवा
आर्थिक सहायता (अनुदान)75% तक (अधिकतम ₹8,00,000 तक)
डेयरी यूनिट आकार2, 4, 15 और 20 दुधारू पशुओं वाले फार्म
पात्रताबिहार निवासी, अधिकतम 55 वर्ष, भूमि उपलब्धता, बैंक ऋण आदि
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन और ऑफलाइन
संपर्क कार्यालयजिला पशुपालन पदाधिकारी / नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र
आधिकारिक वेबसाइटhttps://dairy.bihar.gov.in/

How to Apply for Samagra Gavya Vikas Yojana Bihar – बिहार समग्र गव्य विकास योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

Gaby Vikas Yojana Bihar में आवेदन करने की प्रक्रिया सरल और ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों माध्यमों से है:

Gavya Vikas Yojana Bihar Online Apply

  • आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: Cow loan in Bihar online apply करने के लिए पहले “पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग” की वेबसाइट https://dairy.bihar.gov.in/ पर जाएँ। इसके बाद योजना के सेक्शन में क्लिक करें।
  • फॉर्म प्राप्त करें: आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें या ऑनलाइन भरें।
  • दस्तावेज़ उपलोड करें: फिर आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। जैसे – आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, भूमि प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), प्रशिक्षण प्रमाण पत्र आदि।
  • फॉर्म सबमिट करें: आवेदन सबमिट करें और पावती संख्या सुरक्षित रखें।

Gaby Vikas Yojana Bihar Offline Apply

  • सम्बंधित कार्यालय में संपर्क करें: नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र या ब्लॉक पशुपालन पदाधिकारी से संपर्क करें।
  • आवेदन पत्र प्राप्त करें: योजना से संबंधित फॉर्म प्राप्त करें और भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें: फिर आवश्यक दस्तावेज़ो को जमा करें। 
  • योजना का लाभ उठाएँ: सत्यापन के बाद आवेदन चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

समग्र गव्य विकास योजना बिहार के लिए आवश्यक दस्तावेज – Required Documents for Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. भूमि रसीद की छायाप्रति
  4. बैंक पासबुक की छायाप्रति
  5. शपथ पत्र (बैंक डिफॉल्टर नहीं होने का)
  6. प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)

Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana 2025 Eligibility Criteria – पात्रता की शर्तें

Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana 2025 के पात्रता मापदंड इस प्रकार हैं:

  • लाभार्थी को बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • कृषक की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक या उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता (Income Tax Assessee) नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक को दुधारू मवेशियों की देखभाल और पालन की जानकारी होनी चाहिए।
  • डेयरी इकाई स्थापित करने के लिए आवेदक के पास पर्याप्त भूमि होनी चाहिए।

बिहार समग्र गव्य विकास योजना का उद्देश्य – Objectives of Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana

बिहार समग्र गव्य विकास योजना के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

  1. दुग्ध उत्पादन में वृद्धि: बिहार राज्य में दूध की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय स्तर पर उत्पादन को बढ़ावा देना।
  2. ग्रामीण रोजगार सृजन: पशुपालन और डेयरी व्यवसाय के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना। इसी तरह बिहार सरकार राज्य के में रोजगार के अवसर बढ़ाने, गरीबी में कमी लाने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए Bihar Laghu Udyami Yojana लागू की है। 
  3. आय में वृद्धि: किसानों और गरीब परिवारों की आय को बढ़ाना ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
  4. महिला सशक्तिकरण: स्वयं सहायता समूहों और महिलाओं को डेयरी संचालन में शामिल कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना।
  5. पशुधन की नस्ल सुधार: उन्नत नस्लों के दुधारू पशुओं को प्रोत्साहन देकर दूध की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार करना।
  6. स्वस्थ पशुधन विकास: पशुओं के लिए टीकाकरण, पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
  7. स्वदेशी नस्लों को बढ़ावा: देशी गोधन जैसे गिर, साहीवाल, राठी आदि नस्लों के संरक्षण और संवर्धन को प्रोत्साहित करना।
  8. डेयरी व्यवसाय को संगठित करना: असंगठित पशुपालन क्षेत्र को संगठित कर एक मजबूत डेयरी नेटवर्क तैयार करना। इच्छुक पशुपालकों के लिए ‘Cow loan in Bihar online apply’ प्रक्रिया को आसान बनाना।
  9. वित्तीय सहायता (सब्सिडी): योजना के अंतर्गत, पिछड़े वर्ग (SC/ST/OBC) के लिए अधिकतम 75% तक सब्सिडी और सामान्य वर्ग के लिए 50% तक की सब्सिडी प्रदान करना।

Samagra Gavya Vikas Yojana Bihar – वित्तीय सहायता विवरण

इकाई आकारकुल लागत (₹)SC/ST/OBC सब्सिडी (₹)सामान्य वर्ग सब्सिडी (₹)
2 दुधारू मवेशी1,60,0001,20,00080,000
4 दुधारू मवेशी3,33,4002,53,8001,69,200
15 दुधारू मवेशी₹12,50,000₹9,37,500₹6,25,000
20 दुधारू मवेशी₹16,80,000₹12,60,000₹8,40,000

FAQs – Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana

Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana Bihar में कितनी सब्सिडी मिलती है?

SC/ST/OBC वर्ग के लिए: 75% तक सब्सिडी तथा सामान्य वर्ग के लिए: 50% तक सब्सिडी

बिहार समग्र गव्य विकास योजना क्या है?

Bihar Samagra Gavya Vikas Yojana बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना, पशुपालकों की आय बढ़ाना, और डेयरी उद्योग को संगठित करना है। इसके अंतर्गत लाभार्थियों को डेयरी यूनिट स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता व सब्सिडी प्रदान की जाती है।

Leave a Comment

PM SVANidhi Yojana

PM SVANidhi Yojana​ 2025 : पीएम स्वनिधि योजना

भारत सरकार द्वारा छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर ...
Gruha Lakshmi Scheme

Gruha Lakshmi Scheme 2025 : ಗೃಹ ಲಕ್ಷ್ಮಿ ಯೋಜನೆ

Gruha Lakshmi Scheme is an ambitious public welfare scheme launched by the Government of Karnataka, aiming to empower women in ...
UDID Card

Apply for UDID Card – Unique Disability Identity Card

The UDID Card full form is Unique Disability Identity. It is an initiative of the Government of India. This has ...
Harischandra Yojana

Harischandra Yojana Online Apply, Beneficiary List- हरिश्चंद्र योजना

Harischandra Yojana: भारत सरकार और राज्य सरकारें समय-समय पर जनता के हित में अनेक योजनाएं लाती रहती हैं। ऐसी ही ...
Nanda Gaura Yojana

Nanda Gaura Yojana Online Apply Last Date 2025- नंदा गौरा योजना

Nanda Gaura Yojana- नंदा गौरा योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा बेटियों के कल्याण के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण सामाजिक ...
PM Vishwakarma Shram Samman Yojana

Vishwakarma Shram Samman Yojana​ 2025: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना

भारत के पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। लकड़ी, धातु, मिट्टी, कपड़ा और अन्य पारंपरिक ...
Updates On WhatsApp