शिक्षा किसी भी राष्ट्र की नींव होती है, और शिक्षक उस नींव को मजबूत करने वाले स्तंभ होते हैं। भारत सरकार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की शुरुआत की थी। यह परीक्षा शिक्षकों की योग्यता और शिक्षण क्षमता को प्रमाणित करने के लिए आयोजित की जाती है। CTET परीक्षा का 21वां संस्करण अगस्त 2025 में आयोजित होने की उम्मीद है। केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 form date अधिसूचना और आवेदन पत्र जल्द ही परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा से जुड़ी खबरें, जिसमें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, पाठ्यक्रम, पैटर्न, योग्यता अंक और अन्य शामिल हैं, के बारे में जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
CTET परीक्षा का आयोजन केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा साल में दो बार किया जाता है। यदि आप भारत में किसी सरकारी या निजी विद्यालय में शिक्षक बनना चाहते हैं, तो CTET उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
Overview: केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा
विषय | विवरण |
परीक्षा का नाम | केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा – CTET |
आयोजक संस्था | केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय (National Level) |
परीक्षा मोड | ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित परीक्षा – CBT) |
परीक्षा भाषा | हिंदी और अंग्रेज़ी (दोनों भाषाओं में) |
परीक्षा आवृत्ति | वर्ष में दो बार (जुलाई और दिसंबर) |
परीक्षा शुल्क | सामान्य/OBC: ₹1000 (1 पेपर), ₹1200 (दोनों)SC/ST/PwD: ₹500 (1 पेपर), ₹600 (दोनों) |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ctet.nic.in |
CTET exam date | अभी जारी नहीं की गयी |
केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) क्या है?
CTET (Central Teacher Eligibility Test) एक राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है जो कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए आवश्यक है। यह परीक्षा दो स्तरों में आयोजित होती है:
- पेपर-I: कक्षा 1 से 5 के लिए (प्राथमिक स्तर)
- पेपर-II: कक्षा 6 से 8 के लिए (उच्च प्राथमिक स्तर)
केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET परीक्षा के उद्देश्य
- प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर योग्य शिक्षकों की पहचान करना।
- राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना। इसी प्रकार Bihar Graduation Scholarship 2025 बिहार राज्य सरकार द्वारा छात्रों, विशेष रूप से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्गों के छात्रों के बीच उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता प्रणाली है जिसमें छात्रों को ₹50,000/- तक की सहायता राशि दी जाती हैं। ।
- शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और एकरूपता बनाए रखना।
CTET के लिए पात्रता मानदंड
इस परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं:
पेपर-I (प्राथमिक स्तर)
न्यूनतम योग्यता:
- 12वीं पास (कम से कम 50% अंक) और 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन (D.El.Ed)
- या 12वीं पास (कम से कम 45% अंक) और 2 वर्षीय D.El.Ed (NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त)
- या 12वीं पास (50% अंक) और 4 वर्षीय बी.एल.एड (B.El.Ed)
पेपर-II (उच्च प्राथमिक स्तर)
न्यूनतम योग्यता:
- स्नातक डिग्री और 2 वर्षीय D.El.Ed
- या स्नातक (कम से कम 50% अंक) और B.Ed
- या स्नातक (45% अंक) और B.Ed (NCTE मान्यता प्राप्त)
- या 12वीं (50% अंक) और 4 वर्षीय B.El.Ed
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया – CTET Apply Online Procedure
केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित steps को follow करना होगा:
- सबसे पहले ctet.nic.in खोले और होमपेज पर “Apply for CTET” लिंक पर क्लिक करें
- “New Registration” या “CTET 2025 Registration” लिंक पर क्लिक करें। निर्देश पढ़ें, स्वीकृति दें, और अपनी प्राथमिक जानकारी (नाम, ई‑मेल, मोबाइल) दर्ज करें ।
- लॉगिन करने के बाद, व्यक्तिगत, शैक्षणिक, श्रेणी और पेपर विकल्प (पेपर‑I, II, या दोनों) सहित सभी विवरण दर्ज करें
- अब सभी जरुरी दस्तावेज़ अपलोड करें
- अब ऑनलाइन मोड (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से शुल्क का भुगतान करें:
- सफल भुगतान और सबमिशन के बाद, प्राप्त ‘Confirmation Page’ (आवेदन पुष्टि) को डाउनलोड और सुरक्षित रखें
- CBSE द्वारा जारी होने पर संशोधन चरण में आप कुछ विवरण बदल सकते हैं ।
Exam Pattern For CTET Exam
Exam Pattern For Paper 1
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 |
भाषा I | 30 | 30 |
भाषा II | 30 | 30 |
गणित | 30 | 30 |
पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 |
कुल | 150 | 150 |
Exam Pattern For Paper 2
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 |
भाषा I | 30 | 30 |
भाषा II | 30 | 30 |
गणित एवं विज्ञान या सामाजिक विज्ञान | 60 | 60 |
कुल | 150 | 150 |
CTET Qualifying Marks – केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा Cut Off
Category | Qualifying | Qualifying Marks |
General (UR) | 60% | 90 Marks |
OBC (Non-Creamy Layer) | 55% | 82-83 Marks |
SC (Scheduled Caste) | 55% | 82-83 Marks |
ST (Scheduled Tribe) | 55% | 82-83 Marks |
PwD (Persons with Disabilities) | 55% | 82-83 Marks |
EWS (Economically Weaker Section) | Usually 60% | 90 Marks |
CTET Exam शुल्क विवरण (2025)
उम्मीदवार की श्रेणी | केवल एक पेपर (Paper I या II) | दोनों पेपर (Paper I & II) |
सामान्य / OBC (NCL) | ₹ 1,000 | ₹ 1,200 |
अनुसूचित जाति (SC) | ₹ 500 | ₹ 600 |
भुगतान के तरीके:
- डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड
- नेट बैंकिंग
- UPI / वॉलेट (कुछ गेटवे पर)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1. CTET क्या है?
उत्तर. CTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसे CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) द्वारा आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए पात्रता प्रदान करना है।
प्रश्न 2.केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा result 2025 कब आएगा ?
उत्तर. CTET के परिणाम सितंबर के चौथे सप्ताह तक आ सकते हैं ।
प्रश्न 3. CTET Admit Card 2025 download कैसे करें?
उत्तर. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें अपना Application Number (या Registration Number) Date of Birth या Password लॉग-इन होते ही admit card स्क्रीन पर दिखाई देगा।
प्रश्न 4.केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा result 2025 कब आएगा ?
उत्तर. CTET के परिणाम सितंबर के चौथे सप्ताह तक आ सकते हैं
प्रश्न 5. क्या कोई एक साथ दोनों पेपर दे सकता है?
उत्तर. हाँ, यदि उम्मीदवार दोनों स्तरों के लिए पात्र हैं तो वे पेपर I और पेपर II दोनों दे सकते हैं।
प्रश्न 6. CTET की वैधता कितने सालों तक होती है?
उत्तर. CTET प्रमाणपत्र की वैधता अब आजीवन हो गई है।