Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2025 (PMFBY) – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ₹50,000 करोड़ की सहायता

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2025: भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसका उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से हुई फसल क्षति की भरपाई कर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना की शुरुआत 18 फरवरी 2016 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की थी। योजना के अंतर्गत किसानों को बहुत ही कम प्रीमियम दरों पर फसल बीमा की सुविधा दी जाती है। जैसे, खरीफ फसलों के लिए केवल 2%, रबी के लिए 1.5% और वाणिज्यिक फसलों के लिए 5%। 

अब तक इस योजना के माध्यम से ₹50,000 करोड़ से अधिक की बीमा राशि किसानों को दी जा चुकी है। जिससे लाखों किसानों को संकट के समय राहत मिली है और वे दोबारा खेती के लिए प्रेरित हुए हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2025 – Overview Pradhan Mantri Fasal Bima Scheme

योजना का नामप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY)
शुरुआत18 फरवरी 2016
प्रारंभकर्ताप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
संचालन विभागकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार
उद्देश्यफसल हानि की स्थिति में किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना
प्रीमियम दरेंखरीफ – 2%, रबी – 1.5%, वाणिज्यिक फसल – 5%
बीमा कवरेज अवधिबुवाई से लेकर कटाई के बाद तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन एवं ऑफलाइन
क्लेम प्रक्रिया72 घंटे के भीतर रिपोर्टिंग, सर्वे, फिर DBT के माध्यम से भुगतान
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmfby.gov.in 

Pradhanmantri Fasal Bima Yojna Application Process – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आवेदन प्रक्रिया

PM Kisan Bima Yojana हेतु आवेदन प्रक्रिया निम्न प्रकार से की जा सकती है:

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  1. PMFBY Portal पर जाएं: आधिकारिक वेबसाइट खोलें तथा “Farmer Corner” सेक्शन पर क्लिक करें।
  2. अप्लाई करें: फिर “Apply for Crop Insurance by Farmer” विकल्प चुनें। अपना मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि दर्ज कर PMFBY login करें।
  3. ऑनलाइन फॉर्म भरें: फॉर्म प्राप्त करें तथा व्यक्तिगत विवरण, फसल विवरण, क्षेत्रफल, बैंक खाता विवरण आदि भरें।
  4. दस्तावेज़ अपलोड करें: आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि विवरण आदि अपलोड करें।
  5. प्रीमियम भुगतान करें: ऑनलाइन भुगतान (Net Banking, UPI आदि) के ज़रिए।
  6. सबमिट करें: अपने फॉर्म की समीक्षा करें और सबमिट करें। अंत में ,आवेदन की पावती (Acknowledgment) डाउनलोड करें। आप Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana list pdf भी डाउनलोड कर सकते है।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Offline Apply

  1. नजदीकी बैंक शाखा या कृषि सेवा केंद्र पर जाएं: जैसे, ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंक, अथवा वाणिज्यिक बैंक।
  2. फॉर्म प्राप्त करें और भरें: योजना का आवेदन प्राप्त करें। जरुरी जानकारी भरें जैसे, किसान का नाम, बैंक खाता विवरण, आधार संख्या, फसल विवरण, क्षेत्रफल आदि।
  3. दस्तावेज़ संलग्न करें: मांगे गए दस्तावेज़ संलग्न करें। उदाहरण के लिए, आधार कार्ड, भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र या किरायेदारी प्रमाण, बैंक पासबुक आदि।
  4. प्रीमियम का भुगतान करें: संबंधित फसल की श्रेणी के अनुसार 1.5% से 5% तक प्रीमियम का भुगतान करें।
  5. रसीद प्राप्त करें: जमा किए गए फॉर्म और प्रीमियम की रसीद ज़रूर लें।

प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना की पात्रता – Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) Eligibility Criteria

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana की पात्रता निम्नलिखित हैं:

  • आवेदन करने वाला किसान भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के पास स्वयं की कृषि भूमि होनी चाहिए या वह लीज़/पट्टे पर भूमि लेकर खेती कर रहा हो।
  • किसान उस मौसम की बीमायोग्य फसल की बुवाई कर चुका हो या करने जा रहा हो।
  • ऋणी एवं गैर-ऋणी दोनों किसान पात्र हैं।
  • केवल अधिसूचित क्षेत्रों की अधिसूचित फसलें ही बीमा योजना के तहत आती हैं।
  • किसान को हर सीजन (खरीफ/रबी) के लिए सरकार द्वारा तय अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना अनिवार्य है।

Required Documents for Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2025 – आवश्यक दस्तावेज़

PM Fasal Bima Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज़ हैं:

  1. आधार कार्ड
  2. बैंक पासबुक
  3. भूमि स्वामित्व प्रमाण
  4. फसल विवरण
  5. मोबाइल नंबर
  6. पासपोर्ट साइज़ फोटो

प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के उद्देश्य – Pradhanmantri Fasal Bima Yojana Objectives

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के उद्देश्य इस प्रकार हैं:

  • प्राकृतिक आपदाओं से हुई फसल क्षति की भरपाई करना। इसी तरह बिहार राज्य फसल सहायता योजना, बिहार सरकार द्वारा किसानों के फसल नुकसान की भरपाई हेतु आरम्भ की गई है। जिसके तहत किसानो को ₹10,000 आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • किसानों की आय में स्थिरता लाना।
  • कृषि क्षेत्र में ऋण को बढ़ावा देना।
  • PM Fasal Bima Yojna UPSC के दृष्टिकोण से, यह योजना किसानों को जोखिम से बचाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Pardhan Mantri Fasal Bima Yojna Claim Process – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्लेम की प्रक्रिया

  1. फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी को दें या प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्लेम फॉर्म अप्लाई करें।
  2. बीमा कंपनी या संबंधित कृषि अधिकारी द्वारा फील्ड सर्वे किया जाता है।
  3. नुकसान का आंकलन करके बीमा राशि सीधे किसान के खाते में भेजी जाती है। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2025

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है? (Pradhanmantri Fasal Bima Yojana kya hai?)

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana, एक सरकारी योजना है। जिसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, कीट या रोग से फसल को हुए नुकसान की भरपाई कर किसानों को आर्थिक सहायता देना है।

फसल बीमा कैसे चेक करें? (How to check PMFBY Status?)

फसल बीमा की स्थिति pmfby.gov.in पर लॉगिन करके। इसके आलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 पर कॉल करके चेक की जा सकती है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कब शुरू हुई?

PM Fasal Bima Yojana 18 फरवरी 2016 को शुरू हुई थी।

Leave a Comment

PM SVANidhi Yojana

PM SVANidhi Yojana​ 2025 : पीएम स्वनिधि योजना

भारत सरकार द्वारा छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर ...
Gruha Lakshmi Scheme

Gruha Lakshmi Scheme 2025 : ಗೃಹ ಲಕ್ಷ್ಮಿ ಯೋಜನೆ

Gruha Lakshmi Scheme is an ambitious public welfare scheme launched by the Government of Karnataka, aiming to empower women in ...
UDID Card

Apply for UDID Card – Unique Disability Identity Card

The UDID Card full form is Unique Disability Identity. It is an initiative of the Government of India. This has ...
Harischandra Yojana

Harischandra Yojana Online Apply, Beneficiary List- हरिश्चंद्र योजना

Harischandra Yojana: भारत सरकार और राज्य सरकारें समय-समय पर जनता के हित में अनेक योजनाएं लाती रहती हैं। ऐसी ही ...
Nanda Gaura Yojana

Nanda Gaura Yojana Online Apply Last Date 2025- नंदा गौरा योजना

Nanda Gaura Yojana- नंदा गौरा योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा बेटियों के कल्याण के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण सामाजिक ...
PM Vishwakarma Shram Samman Yojana

Vishwakarma Shram Samman Yojana​ 2025: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना

भारत के पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। लकड़ी, धातु, मिट्टी, कपड़ा और अन्य पारंपरिक ...
Updates On WhatsApp