Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana 2025 – प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना लिस्ट

Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। जिसका उद्देश्य देश के गरीब और वंचित वर्गों को आर्थिक सहायता और खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना की शुरुआत कोविड-19 महामारी के दौरान हुई थी। जब लाखों लोगों ने अपनी नौकरियाँ खो दीं और उन्हें बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। 

इस लेख में हम योजना के विभिन्न पहलुओं, लाभार्थियों, और इसके प्रभावों पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

PM Garib Kalyan Yojana 2025 – Overview

योजना का नामप्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY)
PM Garib Kalyan Yojana Launch Date26 मार्च 2020
उद्देश्यकोविड-19 एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में गरीबों को आर्थिक व खाद्य सहायता प्रदान करना
मुख्य लाभमुफ्त राशन, आर्थिक सहायता ₹500 प्रति माह,  निर्माण श्रमिकों के लिए सहायता राशि आदि
वर्तमान स्थितियोजना को जनवरी 2024 से दिसंबर 2029 तक निःशुल्क राशन वितरण के रूप में विस्तारित किया गया
लाभार्थियों की संख्यालगभग 80 करोड़ नागरिक
प्रमुख मंत्रालयउपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (MoCAF&PD)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.mygov.in 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 2025 के मुख्य उद्देश्य – Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana Objectives

Pmgky Scheme के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

  1. कोविड-19 जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में राहत प्रदान करना: इस योजना का मूल उद्देश्य महामारी जैसे संकट के समय में देश के गरीब वर्ग को तत्काल आर्थिक और खाद्य सहायता प्रदान करना था। ताकि वे अपने दैनिक जीवन की आवश्यकताएं पूरी कर सकें।
  2. खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना: योजना के तहत हर पात्र व्यक्ति को प्रति माह 5 किलो मुफ्त अनाज और 1 किलो दाल प्रदान की जाती है। जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा न रहे।
  3. आर्थिक सहायता प्रदान करना: Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana के अंतर्गत महिला जन धन खाताधारकों, वृद्धों, दिव्यांगों, विधवाओं और निर्माण श्रमिकों को सीधी आर्थिक मदद दी जाती है। ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और दैनिक जरूरतें पूरी कर सकें।
  4. ग्रामीण रोजगार को प्रोत्साहित करना: मनरेगा (MGNREGA) के तहत मजदूरी दर बढ़ाकर ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान किए गए हैं। जिससे उनका जीवन स्तर सुधर सके। यह बिंदु PM Garib Kalyan Yojana UPSC की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण है।
  5. स्वास्थ्य और स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देना: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान किए जाते हैं। ताकि उन्हें स्वच्छ और सुरक्षित खाना पकाने का विकल्प मिले और धुएं से होने वाली बीमारियों से बचाव हो सके। इच्छुक लाभार्थी गरीब कल्याण योजना फॉर्म PDF डाउनलोड करके संबंधित कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
  6. सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना: सरकार द्वारा EPF (कर्मचारी भविष्य निधि) में योगदान कर श्रमिकों को भविष्य के लिए सुरक्षित बनाने का प्रयास किया गया है। इससे छोटे व्यवसायों और उनके कर्मचारियों को भी राहत मिली है।
  7. पारदर्शिता और सीधे लाभ हस्तांतरण (DBT): योजना का एक प्रमुख उद्देश्य था कि सहायता राशि और सुविधाएं सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएं। जिससे बिचौलियों और भ्रष्टाचार पर रोक लगे और सहायता पूरी तरह लाभार्थियों तक पहुंचे। 

Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana Eligibility Criteria – पीएम गरीब कल्याण योजना के पात्रता मापदंड

Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana के पात्रता मापदंड निम्नलिखित है:

  • अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के लाभार्थी।
  • प्राथमिक घरेलू (PHH) योजना के लाभार्थी।
  • जो महिलाएं जन धन योजना के तहत बैंक खाते रखती हैं, उन्हें ₹500 की मासिक सहायता मिलती है।
  • मनरेगा श्रमिक।
  • जो निर्माण कार्य में लगे हुए हैं, उन्हें कल्याण कोष का लाभ मिलता है।

पीएम गरीब कल्याण योजना हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज़ – Important Documents for Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana 2025

Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana के तहत सभी लाभों के लिए आवश्यकतानुसार दस्तावेज़ हैं:

  1. आधार कार्ड
  2. जनधन खाता संख्या (यदि महिला लाभार्थी हैं)
  3. राशन कार्ड
  4. उज्ज्वला कनेक्शन संख्या (यदि लागू हो)
  5. किसान पंजीयन संख्या (यदि किसान हैं)
  6. बैंक पासबुक की प्रति
  7. मोबाइल नंबर

Benefits of  Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana 2025

Pmgky Scheme Details (प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना लिस्ट) इस प्रकार हैं:

Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana

Free Ration Scheme के तहत, प्रत्येक परिवार को हर महीने 5 किलो गेहूं या चावल और 1 किलो साबुत चना मुफ्त में दिया जाता है। इसका उद्देश्य गरीब परिवारों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है ।

आर्थिक सहायता

  • महिला जन धन खाताधारकों के लिए: लगभग 20 करोड़ महिलाओं को प्रति माह ₹500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • मनरेगा श्रमिकों के लिए: मनरेगा के तहत श्रमिकों को प्रति दिन ₹20 की अतिरिक्त मजदूरी मिलती है, जिससे उनकी दैनिक आय में वृद्धि होती है।
  • पीएफ लाभ: सरकार नियोक्ता और कर्मचारियों दोनों के पीएफ खातों में मासिक वेतन का 24% जमा करती है, जिससे छोटे प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को लाभ होता है ।

मुफ्त गैस सिलेंडर

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत, 8 करोड़ से अधिक बीपीएल परिवारों को तीन लगातार महीनों के लिए मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान किए जाते हैं, जिससे उन्हें रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित होती है ।

निर्माण श्रमिकों के लिए कल्याण

इस योजना के तहत, 3.5 करोड़ पंजीकृत निर्माण और भवन श्रमिकों को ₹31,000 करोड़ के कल्याण कोष आवंटन का लाभ मिलता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

How to Apply for PM Garib Kalyan Yojana 2025

  • गरीब कल्याण योजना फॉर्म online (Pradhan Garib Kalyan Yojana) आवेदन के लिए आवेदक को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अधिकृत किसी भी बैंक में जन धन खाता खोलना है। इसके बाद, कुछ आवश्यक आय दस्तावेज सबमिट करें।फिर दस्तावेजों की जांच और सत्यापन के बाद आवेदक योजना लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र है।
  • अधिक जानकारी के लिए नजदीकी राशन की दुकान से संपर्क कर सकते हैं।

FAQs: Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना कब शुरू हुई?

Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana की शुरुआत 26 मार्च 2020 को हुई थी।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना कब तक चलेगी?

(PMGKY) की अवधि अब 31 दिसंबर 2028 तक बढ़ा दी गई है।

PMGKAY full form क्या है?

इसका फुल फॉर्म PM Garib Kalyan Anna Yojana है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना क्या है?

यह एक सरकारी योजना है, जो कोविड-19 के दौरान गरीबों को मुफ्त राशन और आर्थिक सहायता देने के लिए मार्च 2020 में शुरू की गई थी।

Leave a Comment

Bandhkam Kamgar Yojana

Bandhkam Kamgar Yojana Online Registration 2025- बांधकाम कामगार योजना 

Bandhkam Kamgar Yojana: बांधकाम कामगार योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण सामाजिक कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य ...
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana 2025: प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना

भारत में कृषि केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि एक परंपरा, संस्कृति और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। PM Dhan Dhanya ...
Duare Sarkar

Duare Sarkar Status Check 2025 – দুয়ারে সরকার

Duare Sarkar 2025 is an initiative of West Bengal's CM Mamata Banerjee in December 2020. It aims to provide services ...
Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana

Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana 2025 – मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना List

Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana 2025: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसे 2018 में ...
Palanhar Yojana

Rajasthan Palanhar Yojana 2025​ – पालनहार योजना में बढ़ाई गई राशि, ₹2000 प्रति वर्ष

Palanhar Yojana 2025: पालनहार योजना राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा एक कल्याणकारी योजना है। जिसका उद्देश्य अनाथ, निराश्रित एवं विशेष ...
PM Surya Ghar Yojana

PM Surya Ghar Yojana Details 2025 – पीएम सूर्य घर योजना पात्रता, आवेदन प्रक्रिया

PM Surya Ghar Yojana 2025: भारत सरकार ने “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” की शुरुआत आम जनता को सौर ...
Updates On WhatsApp