Mukhyamantri Annapurna Yojana Maharashtra 2025 – मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना ऑनलाइन एप्लीकेशन

Mukhyamantri Annapurna Yojana: मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा 28 जून 2024 को लागू की गई, एक महत्वपूर्ण पहल है। जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्वच्छ और सस्ता भोजन बनाने का ईंधन उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत, पात्र परिवारों को प्रति वर्ष तीन मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे। यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक राहत प्रदान करने के लिए शुरू की गई। 

Mukhyamantri Annapurna Yojana – अवलोकन

योजना का नाममुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना
लॉन्च वर्षमहाराष्ट्र सरकार द्वारा 28 जून 2024
उद्देश्यगरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर प्रदान करना
लाभार्थीलगभग 52 लाख परिवार
पात्रतामहाराष्ट्र निवासी, उज्ज्वला योजना या माझी कन्या भगिनी योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन, राशन कार्ड धारक, बैंक खाते से आधार लिंक
मुख्य लाभप्रति वर्ष 3 मुफ्त 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर
दस्तावेजआधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, BPL कार्ड, जन्म प्रमाण 
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन तथा ऑफलाइन
वितरण माध्यमगैस वितरक कंपनियों के माध्यम से, राज्य सरकार की निगरानी में

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना 2025 का उद्देश्य

Mukhyamantri Annapurna Yojana के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

  1. स्वास्थ्य में सुधार: एलपीजी गैस के उपयोग से चूल्हे के धुएं से होने वाली बीमारियों में कमी आएगी, जिससे महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर होगा।
  2. आर्थिक सहायता: मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान करने से गरीब परिवारों के खाद्य व्यय में कमी आएगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  3. पर्यावरण संरक्षण: एलपीजी गैस के उपयोग से लकड़ी और कोयले जैसे पारंपरिक ईंधनों की आवश्यकता कम होगी। जिससे वनों की अंधाधुंध कटाई पर रोक लगेगी और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।
  4. वृक्षों की रक्षा: ईंधन के लिए पेड़ों की अवैध कटाई को रोका जा सकेगा।

Mukhyamantri Annapurna Yojana Application Process – मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना आवेदन प्रक्रिया

Annapoorna Scheme आवेदन करने के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम उपलब्ध हैं, जो इस प्रकार हैं: 

Mukhyamantri Annapurna Yojana Maharashtra Online Apply (Through E-Seva Center)

  • पहले मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.maharashtra.gov.in/  पर जाएं।
  • फिर CSC Login विकल्प पर क्लिक करें।
  • लॉगिन के बाद, रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त करें तथा आवश्यक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड आदि भरें।
  • इसके बाद OTP वेरीफाई करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण  करें।
  • फिर आवेदन फॉर्म खुलेगा। जिसमें मांगी गई  सभी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी होगी।

Annapoorna Yojana Offline Apply

  • ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, जिला पंचायत या एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूशन एजेंसी से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • अब फॉर्म में दिए गए घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करें।
  • आवश्यक दस्तावेज़ों को संलग्न करें।
  •  फॉर्म और दस्तावेज़ों को संबंधित कार्यालय में जमा करें।

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना की पात्रता – Mukhyamantri Annapurna Yojana Elegibility

Annapoorna Scheme का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड हैं:

  • आवेदन कर्त्ता महाराष्ट्र राज्य के स्थायी निवासी होने चाहिए।
  • परिवार में 5 सदस्य हो।
  • लाभ लेने वाले परिवार के पास प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना या मुख्यमंत्री माझी कन्या भगिनी योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन होना आवश्यक है।
  • आवेदन कर्त्ता के पास आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता होना जरुरी है।
  • आवेदन करने वाले परिवार के पास पीला अथवा केसरी राशन कार्ड होना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 1.5 लाख रुपये से अधिक न हो।

Mukhyamantri Annapurna Yojana: आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. पीला या केसरी राशन कार्ड
  4. बैंक पासबुक
  5. आय प्रमाण पत्र
  6. पासपोर्ट साइज फोटो
  7. एलपीजी गैस कनेक्शन का प्रमाण
  8. आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  9. परिवार के सदस्यों की पहचान का प्रमाण पत्र 

Benefits of Mukhyamantri Annapurna Yojana (मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के लाभ

  • मुफ्त गैस सिलेंडर।
  • स्वास्थ्य में सुधार।
  • पर्यावरण संरक्षण।
  • आर्थिक राहत।
  • समय की बचत।

अन्य राज्यों में अन्नपूर्णा योजना 

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा रसोई योजना कई राज्यों में स्थानीय जरूरतों के अनुसार अलग-अलग नामों और स्वरूपों में संचालित हो रही है, जैसे:

  • राजस्थान में इंदिरा रसोई योजना 
  • तमिलनाडु में अम्मा कैंटीन योजना
  • कर्नाटक में इंदिरा कैंटीन
  • दिल्ली में आप की रसोई

सामान्य प्रश्न

अन्नपूर्णा रसोई योजना (Annapurna Rasoi Yojana) क्या है?

अन्नपूर्णा रसोई योजना राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक जान कल्याण योजना है। जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिको को सस्ता और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।

महाराष्ट्र में 3 फ्री सिलेंडर कैसे प्राप्त कर सकते हैं?

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के माध्यम से महाराष्ट्र के निवासी प्रति वर्ष 3 मुफ्त सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।

अन्नपूर्णा योजना कब शुरू हुई?

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार ने 28 जून 2024 को की थी।

Leave a Comment

PM SVANidhi Yojana

PM SVANidhi Yojana​ 2025 : पीएम स्वनिधि योजना

भारत सरकार द्वारा छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर ...
Gruha Lakshmi Scheme

Gruha Lakshmi Scheme 2025 : ಗೃಹ ಲಕ್ಷ್ಮಿ ಯೋಜನೆ

Gruha Lakshmi Scheme is an ambitious public welfare scheme launched by the Government of Karnataka, aiming to empower women in ...
UDID Card

Apply for UDID Card – Unique Disability Identity Card

The UDID Card full form is Unique Disability Identity. It is an initiative of the Government of India. This has ...
Harischandra Yojana

Harischandra Yojana Online Apply, Beneficiary List- हरिश्चंद्र योजना

Harischandra Yojana: भारत सरकार और राज्य सरकारें समय-समय पर जनता के हित में अनेक योजनाएं लाती रहती हैं। ऐसी ही ...
Nanda Gaura Yojana

Nanda Gaura Yojana Online Apply Last Date 2025- नंदा गौरा योजना

Nanda Gaura Yojana- नंदा गौरा योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा बेटियों के कल्याण के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण सामाजिक ...
PM Vishwakarma Shram Samman Yojana

Vishwakarma Shram Samman Yojana​ 2025: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना

भारत के पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। लकड़ी, धातु, मिट्टी, कपड़ा और अन्य पारंपरिक ...
Updates On WhatsApp