71th BPSC Vacancy 2025: Notification हुआ जारी, 1250 पदों पे भर्ती

बिहार के सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालो के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, 30 मई 2025 को 71th BPSC Vacancy Notification जारी कर दी गई हैं। इस परीक्षा के तहत BDO, DPO, Revenue Officer, Cooperative Officer, आदि राज्यों के विभिन्न विभागों में 1250 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी, आने वाले 2 जून 2025 से 30 जून 2025 तक सभी उम्मीदवार इसमें आवेदव कर सकते है। इस लेख में हम आपको BPSC भर्ती से जुडी सभी खभरे विस्तार में देंगे, जैसे आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न आदि।

Overview: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)

लेख का नाम71th BPSC Vacancy 2025
आयोग का नामबिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
परीक्षा का नाम एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025
पद का नाम बीडीओ, डीपीओ, राजस्व अधिकारी, सहकारी अधिकारी, etc
पदों की संख्या 1250
BPSC basic salaryMinimun ₹60,000 or max ₹80,000
आवेदन शुरू होने की तिथि02 जून 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025
प्रारंभिक परीक्षा तिथि30 सितम्बर 2025 (संभावित)
आवेदन प्रक्रियाOnline
आधिकारिक वेबसाइटbpsc.bihar.gov.in

71th BPSC Vacancy निकालने का मकसद

बिहार लोक सेवा आयोग के तहत विभिन्न विभागों में भर्ती या Bihar daroga Vacancy निकालने का उदेश्य यही है की जो विद्यार्थी सरकारी नौकरी तयारी कर रहे है उनके लिए अवसर प्रदान करना। BPSC Vacancy का एक और मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में योग्य और सक्षम अधिकारियों की नियुक्ति करना है। जिसका कार्य राज्य सरकार की सेवाओं में नियुक्ति, पदोन्नति, अनुशासनात्मक मामलों में सलाह देना और भर्ती नियमों का निर्माण करना है।

अन्य उदेश्य:

  • कुशल प्रशासनिक तंत्र की स्थापना
  • पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया
  • राज्य सरकार को सलाह देना
  • सेवा नियमों का निर्माण और संशोधन
  • विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति
  • सार्वजनिक विश्वास का निर्माण

बीपीएससी भर्ती पदों का विवरण

BPSC Vacancy 2025 के तहत विभिन्न विभागों में 1250 पदों पर भर्ती की जाएगी:

पद का नामकुल पद
प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी502
वरीय उप समाहर्ता100
प्रखंड अनुसूचित जाति / जनजाति कल्याण पदाधिकारी13
अवर निबंधक / संयुक्त अवर निबंधक03
वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी79
प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी22
प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी459
राजस्व पदाधिकारी45
ईख पदाधिकारी17
श्रम अधीक्षक10
कुल पद1250

महिलाओं के लिए, अनुसूचित जाती एवं अनुसूचित जनजाति आदि के लिए सीटों का विवरण आप इस PDF Link में देख सकते है।

71th BPSC Vacancy 2025 की पात्रता मानदंड

(बीपीएससी) बिहार लोक सेवा आयोग की 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2025 के लिए पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं।

शैक्षणिक योग्यता

  • सामान्य पदों के लिए: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएट) डिग्री अनिवार्य है।
  • बाल विकास परियोजना अधिकारी पद के लिए: गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, श्रम एवं समाज कल्याण में से किसी एक विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक है। 

आयु सीमा

  • सामान्य (पुरुष): न्यूनतम 20 वर्ष, अधिकतम 37 वर्ष
  • सामान्य (महिला), OBC (पुरुष/महिला): अधिकतम 40 वर्ष
  • SC/ST (पुरुष/महिला): अधिकतम 42 वर्ष

विशेष पदों के लिए न्यूनतम आयु

  • पुलिस उपाधीक्षक, ग्रामीण विकास पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक, प्रखंड एससी/एसटी कल्याण पदाधिकारी: न्यूनतम 21 वर्ष
  • अन्य सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष
  • भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।

शारीरिक मानक (पुलिस सेवा के लिए)

  • पुरुष (सामान्य): ऊँचाई 5’5″ (165 सेमी), छाती 32″ (81 सेमी)
  • पुरुष (SC/ST): ऊँचाई 5’3″ (160 सेमी), छाती 31″ (79 सेमी)
  • महिला (सभी श्रेणियाँ): ऊँचाई 5’2″ (157 सेमी)

71th BPSC Vacancy के लिए आवश्यक दस्तावेज

नीचे में दिए गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति करके बीपीएससी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर पाएंगे।

  1. स्नातक डिग्री प्रमाणपत्र और मार्कशीट
  2. आधार कार्ड
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. हस्ताक्षर
  7. आयु प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट)
  8. अधिवास प्रमाणपत्र (Domecile Cerificate)

बिहार में BPSC Officers की सैलरी का विवरण

बीपीएससी 71वीं वैकेंसी परीक्षा में सफल उम्मीदवार को पद के अनुसार अलग अलग वेतनमान निर्धारित होता है।

पद का नामवेतन स्तर
अनुमंडल पदाधिकारी /वरिष्ठ उप समाहर्ताLevel – 9
सहायक निबंधक /संयुक्त सहायक निबंधकLevel – 9
श्रम अधीक्षकLevel – 9
गन्ना पदाधिकारी Level – 9
वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्षLevel – 9
सहकारिता प्रसार पदाधिकारीLevel – 7
प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारीLevel – 7
प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारीLevel – 6
प्रखंड अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारीLevel – 7
राजस्व पदाधिकारी एवं समकक्षLevel – 7

BPSC Vacancy Apply Online – 71th बीपीएससी आवेदन प्रक्रिया

  • 71th BPSC Vacancy 2025 “Online Application Form” भरने के लिए आपको सबसे पहले BPSC के आधिकारिक वेबसाईट पर आना है।
  • ऑफिसियल वेबसाईट के होमपेज पर आने के बाद आप Apply Online के सेक्शन में आएंगे।
  • उसके बाद आप यहाँ दिए गए B.P.S.C. Online Application के लिंक पर क्लिक कर देंगे।
  • तो आप
  • अगर आप नए है तो “New Registration” के विकल्प पर क्लिक करेंगे।
  • इसके बाद आपके पास registration form आ जायेगा।
  • मांगी गई सभी जानकारी अच्छे से भरे।
  • इसके बाद सभी documents scan करके अपलोड कर दे।
  • सभी जानकारी सही पायें जाने पर आप ऑनलाइन के माध्यम से अपने श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर लेंगे।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद Submit के बटन पर क्लिक करे।
  • आवेदन पूरा करने के बाद आप प्राप्त आवेदन फॉर्म के पावती के प्रिन्ट आउट लेकर रख लेंगे।

71th BPSC Vacancy में आवेदन हेतु सभी वर्गों के लिए भुगतान शुल्क अलग हैं। सामान्य/ओबीसी/अन्य राज्य के लिए ₹600/- और SC/ST (बिहार), महिला (बिहार) एवं दिव्यांग के लिए ₹150/- है।

71th BPSC Vacancy Exam Pattern – बीपीएससी परीक्षा पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)

  1. कुल प्रश्न: 150
  2. कुल अंक: 150
  3. समय: 2 घंटे
  4. विषय: सामान्य अध्ययन (General Studies)
  5. प्रश्न का प्रकार: वस्तुनिष्ठ (MCQ)
  6. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 (एक तिहाई) Negative Marking का प्रावधान है।

मुख्य परीक्षा (Mains)

  1. पेपर: 4 (सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन पेपर 1, सामान्य अध्ययन पेपर 2, वैकल्पिक विषय)
  2. कुल अंक: 900 (सामान्य हिंदी: 100, सामान्य अध्ययन: 400, वैकल्पिक विषय: 400)
  3. अवधि: प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे
  4. प्रश्न का प्रकार: वर्णनात्मक

Interview

  1. कुल अंक: 120
  2. उद्देश्य: उम्मीदवार की व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, और निर्णय लेने की योग्यता का आकलन।

भर्ती से सम्बंधित अन्य प्रश्न (FAQ)

71th BPSC Vacancy 2025 की सैलरी कितनी होगी?

BPSC में न्यूनतम वेतन ₹62,000/- और अधिकतम ₹80,000/- होती है जो की पोस्ट पे निर्धारित करती है।

बीपीएससी में कितने पद होते हैं?

BPSC में कुल 41 पद होते है, जिसकी लिस्ट आपको इसकी आधिकारिक साइट पे मिल जाएगी।

Leave a Comment

bihar rajya fasal sahayata yojana

₹10,000 Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana : बिहार राज्य फसल योजना

बिहार राज्य फसल सहायता योजना, बिहार सरकार द्वारा किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले फसल नुकसान की भरपाई ...
Bihar Graduation Scholarship

Bihar Graduation Scholarship 2025: स्नातक पास लड़कियों को ₹50,000 की स्कॉलरशिप

बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही Bihar Graduation Scholarship योजना राज्य की बेटियों के लिए एक सराहनीय पहल है। इस ...
BPSSC Bihar daroga vacancy

BPSSC Bihar Daroga Vacancy 2025 : 33 बिहार दरोगा वैकेंसी

बिहार में निकल चुकी है दरोगा की भर्ती, 33 पदों पर होगा आवेदन। जो भी इक्षुक व्यक्ति इसमें आवेदन करना ...
71th BPSC Vacancy

 71th BPSC Vacancy 2025: Notification हुआ जारी, 1250 पदों पे भर्ती

बिहार के सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालो के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, 30 मई 2025 को 71th BPSC ...
BSEB Sakshamta Answer Key

BSEB Sakshamta Answer Key Official Website – बीएसईबी सक्षमता उत्तर कुंजी

BSEB Sakshamta Answer Key: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 8 अक्टूबर 2024 में आयोजित सक्षमता परीक्षा की उत्तर कुंजी ...
BSSC Laboratory Assistant

BSSC Laboratory Assistant 2025 Online Apply, Syllabus, Salary, Exam Pattern

BSSC Laboratory Assistant: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने कुल 143 रिक्तियों के लिए प्रयोगशाला सहायक भर्ती अधिसूचना 2025 आधिकारिक ...
Updates On WhatsApp